अपडेटेड 4 September 2025 at 22:38 IST
'लालू यादव जंगलराज के नायक', राजद सुप्रीमो पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का हमला
Vijay Kumar Sinha on Lalu Yadav: बिहार डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव ने बिहारियों को बदनाम और बर्बाद किया। उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव उस व्यक्ति का नाम है, जो जंगलराज के नायक थे।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Vijay Kumar Sinha on Lalu Yadav: इस साल के आखिरी में बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां जोरों पर है। इस बीच राजनीतिक पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर हमलावर होते हुए दिख रहे हैं। ताजा मामला प्रधानमंत्री मोदी की मां को लेकर अपशब्द कहना है, जिसको लेकर आज एनडीए के बिहार बंद किया थी। मालूम हो कि दरभंगा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की मां को लेकर अपशब्द कहे गए थे। एनडीए की मांग है कि इसको लेकर महागठबंधन माफी मांगे, लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं हुआ।
वहीं, अब बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक विजय कुमार सिन्हा ने राजद सुप्रीमों और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने लालू यादव को जंगलराज का नायक बताया है। आइए जानते हैं पूरी खबर…
लालू प्रसाद यादव उस व्यक्ति का नाम है, जो जंगलराज के नायक थे - विजय सिन्हा
बिहार डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव ने बिहारियों को बदनाम और बर्बाद किया। उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव उस व्यक्ति का नाम है, जो जंगलराज के नायक थे। बिहारी शब्द को गाली बनाया, बिहार को बर्बाद किया। जंगलराज की पाठशाला में गुंडई करने का पाठ पढ़ाते थे और गुंडा बिहार में पैदा किए। विजय सिन्हा ने कहा कि नौजवानों के हाथ में हथियार देकर बिहार में शासन करते थे, अब घबराहट में हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी पर मां भारती की संतान गौरवान्वित हैं।
लालू प्रसाद यादव ने बिहारियों को बदनाम और बर्बाद किया - विजय सिन्हा
वहीं, उन्होंने लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अंतिम समय में अंतिम सांस ले रहे हैं, बिहार है, सजायाफ्ता हैं, बेल पर हैं और ये व्यक्ति अभी तक गुजराती, मराठी, बिहार के चक्कर में फंसे हैं। ऐसी मानसिकता को धिक्कार है। क्षेत्रवाद की भाषा बोलकर बिहारियों को फिर से लज्जित करते हैं। बिहारी तो हर राज्य में हैं, असम से लेकर तमिलनाडु तक में रहता है। पीएम मोदी को एक क्षेत्र से बांधकर इनका नकारात्मक भाव इनके कद को छोटा करता है। विजय सिन्हा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने बिहारियों को बदनाम और बर्बाद किया। अब बिहारी आपके चंगुल में नहीं हैं। बिहारी अपने स्वाभिमान के लिए देश की हर संतान के लिए लड़ेगा। बिहार आपसे (लालू यादव से) मुक्ति चाहता है, आपकी सलाह नहीं।
गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? - लालू यादव
दरअसल, आज बिहार बंद पर राजद सुप्रीमो में पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करके लिखा है, "क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो? गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? यह बिहार है। बीजेपी के गुंडे-मव्वाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गालियां दे रहे है, उनके साथ हाथापाई कर दुर्व्यवहार कर रहे है? क्या यह उचित है?"
Advertisement
वहीं, अब लालू यादव को विजय सिन्हा ने निशाने पर लिया है।
Advertisement
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 4 September 2025 at 22:38 IST