Khesarilal Yadav Net worth: 10वीं तक पढ़ाई, तीन करोड़ की कार और 35 लाख का सोना; कितने अमीर हैं भोजपुरी के स्टार सिंगर खेसारी लाल यादव?
Khesarilal Yadav Net worth: खेसारी ने बताया है कि उन्होंने 10वीं तक पढ़ाई की है। साल 2003 में उन्होंने दसवीं की पढ़ाई रामानंद उच्च विद्यालय से की थी। चुनावी एफिडेविट में दी गई जानकारी के मुताबिक, खेसारी लाल यादव के ऊपर एक आपराधिक मामला भी है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Khesarilal Yadav Net worth: बिहार विधानसभा चुनाव में कई कलाकार, एक्टर और गायक भी चुनावी मैदान में है। इस बीच भोजपुरी के स्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वे लालू यादव और तेजस्वी की पार्टी राजद के टिकट पर मैदान में हैं।
इस दौरान उनकी नेट वर्थ को लेकर कई लोग चर्चा कर रहे हैं। कई ऐसे भी लोग हैं जिन्हें अपने पसंदीदा एक्टर की कमाई को जानना है। उन्हें पता करना है कि खेसारी लाल कितने करोड़ के मालिक हैं और उनके पास क्या-क्या है। तो आइए इसके बारे में जानते हैं। यहां बता दें कि खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुधन कुमार है। उन्होंने इस नाम और अपनी नेट वर्थ की जानकारी अपने चुनावी हलफनामे यानी एफिडेविट में दी है।
खेसारी के बैंक खाते में हैं 9 करोड़ 24 लाख रुपये
छपरा से राजद के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव की ओर से नामांकन के दौरान निर्वाचन आयोग को अपनी पढ़ाई और कमाई की भी जानकारी दी गई थी। इसमें खेसारी ने बताया है कि उन्होंने 10वीं तक पढ़ाई की है। साल 2003 में उन्होंने दसवीं की पढ़ाई रामानंद उच्च विद्यालय से की थी।
उनके पास नकदी 5 लाख और उनकी पत्नी चंदा देवी के पास नकदी 2 लाख रुपये हैं। खेसारी लाल यादव के द्वारा स्वयं के कई बैंक खातों में जमा राशि 9 करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक है। चंदा देवी के खाते में 18 लाख से अधिक रुपये हैं।
Advertisement
खेसारी के पास 16.89 करोड़ की चल और 7.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति
खेसारी लाल यादव की कुल संपत्ति की बात करें तो उनके पास 16.89 करोड़ की चल संपत्ति और 7.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। खेसारी की पत्नी चंदा के पास 90.02 लाख की चल और 6.49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
3 करोड़ की कार और 35 लाख के जेवरात
खेसारी लाल यादव के पास 3 करोड़ रुपये की एक डिफेंडर कार है। हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, खेसारी लाल के पास 35 लाख रुपये के सोने के जेवरात हैं। इनकी पत्नी चंदा के पास 2.5 लाख के सोने के गहने हैं।
Advertisement
खेसारी पर एक आपराधिक मामला
चुनावी एफिडेविट में दी गई जानकारी के मुताबिक, खेसारी लाल यादव के ऊपर एक आपराधिक मामला भी है।
खेसारी लाल ने राजद ही क्यों चुना?
खेसारी लाल यादव ने राजद ही क्यों चुना, इस सवाल पर गायक ने जवाब दिया,"आरजेडी क्यों, क्योंकि मैं शुरू से जुड़ा हूं और मैं भी चाहता हूं कि परिवार के साथ ही बड़ा जो जाऊं। परिवार मुझे बहुत सम्मान भी देता है। प्यार बच्चे का, छोटे भाई, छोटे बेटे का मिलता है इसलिए मैं प्रयास हमेशा करता हूं कि उस परिवार से हमेशा जुड़ के और एक नई दिशा में चीजों को लेकर जाऊं।"
243 विधानसभा सीटों पर 6 और 11 नवंबर को है मतदान
बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जिनके लिए वोटिंग होनी है। बीते दिनों भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार में कुल 2 चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की थी। प्रदेश में पहले चरण का चुनाव गुरुवार 6 नवंबर 2025 को होगा। दूसरे चरण का चुनाव मंगलवार 11 नवंबर 2025 को होगा। पहले फेज में कुल 121 सीटों के लिए वोटिंग होगी वहीं, दूसरे फेज में कुल 122 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी।
इसके नतीजे 14 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को आएंगे। किसी भी पार्टी या गठबंधन को बिहार में अपनी सरकार बनाने को लेकर बहुमत के लिए 122 सीटों पर जीतना जरूरी है।