Katihar Election Result Live: कटिहार सीट पर कांटे की टक्कर, तारकिशोर प्रसाद फिर निकले आगे, इतने वोटों का है अंतर
Bihar Chunav Result Parinaam 2025 ECI LIVE: बिहार विधानसभा 2025 के नतीजे सामने आ गए हैं। जहां NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है, तो महागठबंधन काफी पीछे रह गया। कटिहार जिले की 7 सीटों पर कैसा रहा चुनाव परिणाम? जानिए...
- चुनाव न्यूज़
- 4 min read

Katihar Vidhan Sabha Election Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा 2025 के नतीजे सामने आ गए हैं। NDA गठबंधन को चुनाव में जहां डबल सेंचुरी की ओर है, तो महागठबंधन को बड़ी का सामना करना पड़ रहा है। कटिहार जिले की कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, कटिहार, बरारी और कोढ़ा सीटों पर एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर देखने मिली। जानिए कैसा रहा इन सीटों पर चुनाव परिणाम?
तारकिशोर प्रसाद का बयान
पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार से BJP उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने कहा, "हम नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में चुनाव में उतरे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हमने बिहार को लगातार बदला है। हम बिहार के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं लेकर आए। इसलिए स्वाभाविक है कि मतदान में इसका असर दिखाई दिया। यह अस्वाभाविक नहीं है। हमने 225 सीटों का लक्ष्य रखा था, रुझानों को देखते हुए मुझे लगता है कि हमारी जीत में और सीटें जुड़ सकती हैं..."
तारकिशोर प्रसाद फिर हुए आगे
कटिहार सीट से BJP के तारकिशोर प्रसाद फिर आगे हो गए हैं। उन्होंने 600 वोटों के अंतर से बढ़त बना ली। VIP के सौरव कुमार अग्रवाल पीछे हो गए हैं।
Advertisement
कटिहार सीट से पिछड़े तारकिशोर प्रसाद
कटिहार सीट से BJP के तारकिशोर प्रसाद पिछड़ गए हैं। VIP के सौरव कुमार अग्रवाल अब आगे हो गए हैं।
बरारी से JDU के बिजय सिंह
बरारी सीट से JDU के बिजय सिंह आगे चल रहे हैं, कांग्रेस के तौकीर आलम पीछे चल रहे हैं।
Advertisement
बलरामपुर से संगीता देवी ने बनाई बढ़त
कटिहार की बलरामपुर सीट से लोकजनशक्ति (रामविलास) की संगीत देवी ने बढ़त बना ली है। वहीं, AIMIM के मोहम्मद आदिल हसन पिछड़ गए हैं। इस सीट से CPI (ML)L प्रत्याशी महबूब आलम तीसरे नंबर पर हैं।
किस सीट पर कौन आगे, कौन पीछे?
- कटिहार सीट से बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद आगे, सौरव कुमार पीछे
- कदवा सीट से दुलाल चंद्र गोस्वामी आगे, कांग्रेस के शकील अहमद खान पीछे
- बलरामपुर से AIMIM के मोहम्मद आदिल हसन आगे, LJP (RV) की संगीता देवी पीछे
- प्राणपुर से BJP की निशा सिंह आगे, RJD प्रत्याशी इशरत परवीन पीछे
- कोढ़ा से BJP की कविता देवी आगे, कांग्रेस की पूनम कुमारी पीछे
कटिहार से तारकिशोर प्रसाद आगे
कटिहार सीट से BJP के तारकिशोर प्रसाद आगे चल रहे हैं। महागठबंधन की ओर से VIP के सौरव कुमार अग्रवाल फिलहाल पीछे हैं।
मनिहारी (ST) सीट पर किसका होगा कब्जा?
मनिहारी सीट अनुसूचित जनजाति रिजर्व है। इसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस बार के चुनावों में पार्टी ने इस सीट से कांग्रेस ने मनोहर प्रसाद सिंह को और JDU के शंभू कुमार सुमन मैदान में हैं।
प्राणपुर विधानसभा सीट
प्राणपुर विधानसभा सीट पर BJP और RJD में मुकाबला है। इस सीट से BJP की निशा सिंह और RJD के इशरत परवीन ने चुनाव लड़ा है। वहीं AIMIM ने प्राणपुर से आफतबा आलम को मैदान में उतारा है। स
बलरामपुर विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला
बलरामपुरसीट से NDA की ओर से LJP (R) की टिकट पर सरिता देवी ने चुनाव लड़ा है, तो महागठबंधन ने यह सीट CPI (ML) को दी। पार्टी की टीम से महबूब आलम मैदान में उतरे हैं। देखना होगा इस सीट पर किसकी जीत होती है।
कदवा सीट पर कांग्रेस और JDU में मुकाबला
कटिहार की कदवा विधानसभा सीट पर कांग्रेस और JDU के बीच मुख्य मुकाबला इस बार है। इस सीट से कांग्रेस ने शकील अहमद खान को, तो JDU ने दुलाल चंद गोस्वामी को मौका दिया है।
कटिहार में तारकिशोर लगाएंगे जीत का चौका?
कटिहार को BJP का गढ़ माना जाता है। इस सीट से पार्टी के तारकिशोर पिछले 3 चुनावों से जीतते आ रहे हैं। इस बार कटिहार विधानसभा सीट पर मुकाबला BJP के तारकिशोर प्रसार और महागठबंधन की ओर से VIP के सौरव कुमार अग्रवाल के बीच है। इनके अलावा इस सीट से निर्दलीय डॉ. राम प्रकाश महतो भी मैदान में हैं।
कोढ़ा विधानसभा सीट
कोढ़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। इस सीट से BJP ने कविता देवी और कांग्रेस की पूनम कुमारी आमने-सामने हैं। देखना होगा कौन इस सीट से बाजी मारता है।
बरारी विधानसभा सीट
2020 में बरारी विधानसभा सीट पर JDU ने जीत दर्ज की थी। विजय सिंह ने इस सीट से RJD के नीरज कुमार को हराया था। इस बार मुकाबला JDU के विजय सिंह को उतारा है और कांग्रेस के तौकीर आलम के बीच है।
2020 में ऐसे रहे थे कटिहार जिले के नतीजे
कटिहार जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी और कोढ़ा (SC) शामिल है। इन सीटों पर आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में कटिहार जिले की 7 में से 4 सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की थी, जबकि महागठबंधन को 3 सीटें मिली थी।