अपडेटेड 14 October 2025 at 19:23 IST

Bihar Election 2025: जीतन राम मांझी की पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की FULL LIST, यहां देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Bihar Election 2025, HAM candidates Full List: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) HAM (s) ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है।

Follow : Google News Icon  
HAM announces Full List of six candidates
उम्मीदवारों के साथ जीतन राम मांझी (बायें से दूसरे स्थान पर) | Image: Jitan Ram Manjhi/X

Bihar Election 2025, HAM candidates Full List: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) HAM (s) ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव में हम(सेक्युलर) एनडीए गठबंधन का हिस्सा है। आज दिन में इस गठबंधन की बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। भाजपा के द्वारा कुल 71 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की गई थी।

वहीं, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने कुल 6 उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी करते हुए लिखा - "बिहार है तैयार फिर से NDA सरकार" के संकल्प के साथ हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) HAM (s) का बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के लिए अधिकृत उम्मीदवारों की
घोषणा इस प्रकार की जाती है...
 

हम ने इन 6 सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार

यहां बता दें कि एनडीए में हम को इस बार चुनाव के लिए कुल 6 सीटें मिली हैं। अब जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) HAM (s) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी 6 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है।

इसके अनुसार, गयाजी जिले की चार विधानसभा सीटें हैं। इनमें इमामगंज(अ.जा.) से दीपा कुमारी, टिकारी से अनिल कुमार, बाराचट्टी(अ. जा.) से ज्योति देवी और अतरी से रोमित कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है।

Advertisement

वहीं, जमुई की सिकंदरा (अ. जा.) सीट से प्रफुल्ल कुमार मांझी और औरंगाबाद की कुटुम्बा (अ.जा.) से ललन राम को हम ने टिकट दिया है। 

14 नवंबर को आएंगे चुनाव के नतीजे 

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जिनके लिए वोटिंग होनी है। बीते दिनों भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार में कुल 2 चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की थी। प्रदेश में पहले चरण का चुनाव गुरुवार 6 नवंबर 2025 को होगा। दूसरे चरण का चुनाव मंगलवार 11 नवंबर 2025 को होगा। पहले फेज में कुल 121 सीटों के लिए वोटिंग होगी वहीं, दूसरे फेज में कुल 122 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी।

Advertisement

इसके नतीजे 14 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को आएंगे। किसी भी पार्टी या गठबंधन को बिहार में अपनी सरकार बनाने को लेकर बहुमत के लिए 122 सीटों पर जीतना जरूरी है। 

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 14 October 2025 at 19:03 IST