अपडेटेड 7 October 2025 at 23:48 IST
Bihar Election : NDA में सीट शेयरिंग पर जीतन राम मांझी नाराज, सूत्रों के हवाले से खबर, 10 अक्टूबर को दिल्ली लौटेंगे
बिहार में अब तक NDA और महागठबंधन दोनों में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान मचा हुआ है। NDA में अब तक फाइनल नहीं हो पाया है कि कौन सी पार्टी कहां से और कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। खबर है कि सीट शेयरिंग पर जीतन राम मांझी नाराज चल रहे हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Show Quick Read
Jitan Ram Manjhi Seat Sharing : बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद भी NDA और महागठबंधन दोनों में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान मचा हुआ है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी सीट शेयरिंग के फॉर्मूले से नाराज हैं। जीतन राम मांझी NDA में सीट बंटवारे को लेकर अपनी मांगें रख रहे हैं, लेकिन सहमति नहीं बन पा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मांझी 15 सीटों की मांग कर रहे हैं। 15 से कम सीट पर जीतन राम मांझी सहमत नहीं हैं, जबकि उन्हें 5-6 सीटों का ऑफर है। मांझी कल (8 अक्टूबर) असम जा सकते हैं और 10 अक्टूबर को दिल्ली लौटेंगे। मांझी ने NDA से कम से कम 15 सीटों की मांग की है, ताकि उनकी पार्टी राज्य में मान्यता प्राप्त दल बन सके। पिछले चुनाव में उनकी पार्टी ने 7 सीटों पर लड़कर 4 जीती थीं, यानी 60% से ज्यादा सफलता दर रही। उन्होंने एनडीए नेताओं से अपील की कि इतनी सीटें दें कि HAM विधानसभा में मजबूत हो सके।
NDA सीट शेयरिंग फॉर्मूला
| पार्टी | फॉर्मूला-1 | फॉर्मूला-2 |
|---|---|---|
| JDU | 108 सीटें | 100 सीटें |
| BJP | 107 सीटें | 100 सीटें |
| LJP(R) | 22 सीटें | 26 सीटें |
| HAM | 03 सीटें | 8 सीटें |
| RLM | 03 सीटें | 8 सीटें |
NDA सीट शेयरिंग फॉर्मूला 2020
| पार्टी | सीटें |
|---|---|
| JDU | 115 |
| BJP | 110 |
| LJP(R) | 134 सीटें (अलग लड़ीं) |
| HAM | 07 सीटें |
| RLM | 104 सीटें (गठबंधन से अलग) |
चिराग पासवान ने मांगी 30 सीट
मांझी के पास पहले से 4 विधायक, 1 एमएलसी, 1 सांसद और केंद्र-बिहार में मंत्री हैं। 5 अक्टूबर को BJP के बिहार प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने मांझी से मुलाकात की, जहां सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई। मांझी ने कहा कि "सब ठीक है" और जल्द सीटें बांटी जाएंगी। एनडीए में दो फॉर्मूले पर काम हो रहा है, और अंतिम फैसला 10 अक्टूबर तक हो सकता है।
NDA कुल 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा, जहां BJP-JDU मुख्य हैं, लेकिन छोटे सहयोगी (मांझी, कुशवाहा, पासवान) कम सीटों पर असंतुष्ट हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चिराग पासवान ने 30 सीटों की मांग की है। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक बयान फिलहाल नहीं आया है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बिहार BJP प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार के मंत्री व BJP नेता मंगल पांडे और केंद्रीय मंत्री-LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के बीच करीब 30 मिनट तक सीटों को लेकर बातचीत हुई।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 7 October 2025 at 16:39 IST