Jehanabad Election Result 2025 LIVE: जहानाबाद जिले की 3 विधानसभा सीटों पर कौन आगे-कौन पीछे? जानिए ताजा अपडेट
Bihar Vidhan Sabha Election LIVE UPDATES: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

बिहार विधानसभा चुनाव की सर्गर्मियों के बीच जहानाबाद की चर्चा जोरों शोरों से है। जहानाबाद जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं। जहानाबाद सीट पर बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी और आरजेडी, कांग्रेस गठबंधन से कड़ा मुकाबला रहा। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
बिहार चुनाव के रिजल्ट सामने आ गए हैं। महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि NDA को शानदार सफलता मिली है। एनडीए की सीटों का आंकड़ा 200 के करीब है। तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना अधूरा रह गया है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
2020 के चुनाव में कौन जीता था?
साल 2020 के चुनाव में जहानाबाद विधानसभा सीट पर 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जीत आरजेडी के कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव को मिली थी। सुदय ने 33,902 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 75,030 वोट मिले तो जेडीयू के कृष्णानंदन प्रसादव वर्मा को 41,128 वोट मिले थे। लोक जनशक्ति पार्टी की इंदु देवी कश्यप ने 24,176 वोट लेकर चुनाव को रोमांचक बना दिया था।
कौनसी सीट पर कौन आगे?
जहानाबाद सीट में जन सुराज पार्टी के अभिराम सिंह आगे।
घोसी सीट पर Rambali Singh Yadav आगे चल रहे हैं।
मकदुमपुर सीट पर सूबेदार दास आगे चल रहे हैं।
मखदुमपुर विधानसभा सीट
जिले की तीसरी विधानसभा सीट है मखदुमपुर। मखदुमपुर विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। इस सीट पर कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। एनडीए की तरफ से यह सीट चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) को दी गई है। लोजपा (आर) ने यहां से रानी कुमारी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, महागठंबधन की तरफ से यह सीट राजद के खाते में है। राजद ने यहां से सूबेदार दास को टिकट दिया है। जन सुराज पार्टी ने भी यहां अपना उम्मीदवार उतारा है।
रानी कुमारी- एनडीए
सूबेदार दास- महागठंबधन
Advertisement
घोसी विधानसभा सीट
जहानाबाद की दूसरी विधानसभा सीट है घोसी। घोसी विधानसभा क्षेत्र में इस बार कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। एनडीए की तरफ से यह सीट जदयू को मिली है। यहां से जदयू ने ऋतुराज कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि महागठंबठन की तरफ से यह सीट भाकपा (माले) को मिली है। भाकपा ने यहां से रामबली सिंह यादव को टिकट दिया है। इसके अलावा बसपा और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।
ऋतुराज कुमार- JDU
रामबली सिंह यादव - महागठंबठन
जहानाबाद विधानसभा सीट
जहानाबाद सीट पर बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी और आरजेडी, कांग्रेस गठबंधन से कड़ा मुकाबला होगा। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां एनडीए के जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद और महागठबंधन के राजद प्रत्याशी राहुल कुमार के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। वहीं जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।
चंदेश्वर प्रसाद - एनडीए
राहुल कुमार- महागठबंधन