अपडेटेड 14 November 2025 at 16:35 IST
Gayaji election result: गया टाउन से डॉ. प्रेम कुमार 20 हजार से ज्यादा वोटो से जीते
Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव के रिजल्ट सामने आ गए हैं। महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि NDA को शानदार सफलता मिली है। एनडीए की सीटों का आंकड़ा 200 के करीब है। तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना अधूरा रह गया है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव के रिजल्ट सामने आ गए हैं। महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि NDA को शानदार सफलता मिली है। एनडीए की सीटों का आंकड़ा 200 के करीब है। तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना अधूरा रह गया है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
14 November 2025 at 15:18 IST
गयाजी जिले की 10 में से 8 सीटों पर एनडीए, 2 पर महागठबंधन आगे
गयाजी की 10 में से 8 पर एनडीए, जबकि 2 विधानसभा सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी आगे हैं। अतरी, बाराचट्टी, बोधगया, गया टाउन, गुरुआ, इमामगंज, शेरघाटी, वजीरगंज में एनडीए प्रत्याशी, जबकि बेलागंज और टिकारी में महागठबंधन के प्रत्याशी आगे हैं।
14 November 2025 at 15:18 IST
डॉ. प्रेम कुमार 20 हजार 340 वोट से जीते
गया टाउन से एनडीए प्रत्याशी नीतीश सरकार में मंत्री डॉ. प्रेम कुमार 20 हजार 340 वोट से जीत हासिल की है। औपचारिक ऐलान बाकी है।
Advertisement
14 November 2025 at 15:17 IST
बोधगया से राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत ने 881 मतों से जीत हासिल की
बोधगया विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत ने 881 मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लोजपा प्रत्याशी श्याम देव पासवान को हराया है। हालांकि श्यामदेव पासवान लगातार बढ़त बनाए हुए थे लेकिन अंतिम 5 राउंड में पिछड़ते चले गए और कुमार सर्वजीत ने अपने खाते में जीत दर्ज कर ली।
14 November 2025 at 11:54 IST
जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी को कुल 27 हजार 094 वोट मिले
बेलगागंज 7वें राउंड की गिनती के बाद जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी को कुल 27 हजार 094 वोट मिले हैं। वे 401 मतों से आगे चल रही हैं। वहीं रजत के प्रत्याशी विश्वनाथ को 26 हजार 693 मत प्राप्त हुए हैं।
Advertisement
14 November 2025 at 11:53 IST
हम की प्रत्याशी ज्योति मांझी को 14300 मत
बाराचट्टी में 3 राउंड की गिनती के बाद हम की प्रत्याशी ज्योति मांझी को 14300 मत प्राप्त हुए। वह 2206 मत से आगे चल रहीं है। वहीं राजद की प्रत्याशी तनुश्री को कुल 12094 मत प्राप्त हुए हैं। वह 2206 से पीछे चल रही है।
14 November 2025 at 11:52 IST
जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी जीत की तरफ
बेलगागंज 7वें राउंड की गिनती के बाद जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी को कुल 27 हजार 094 वोट मिले हैं। वे 401 मतों से आगे चल रही हैं। वहीं रजत के प्रत्याशी विश्वनाथ को 26 हजार 693 मत प्राप्त हुए हैं।
14 November 2025 at 11:52 IST
राजद के विश्वनाथ यादव 2457 वोट से आगे
बेलागंज विधानसभा सीट के लिए 10 राउंड की काउंटिंग के बाद राजद के विश्वनाथ यादव 2457 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 40 हजार 619 वोट जबकि जदयू की मनोरमा देवी को 38 हजार 162 वोट मिले हैं।
14 November 2025 at 11:51 IST
लोजपा के उपेंद्र दांगी आगे
गुरुआ में 7 राउंड के बाद लोजपा के उपेंद्र दांगी आगे। गुरुआ विधानसभा सीट पर 7वें राउंड की काउंटिंग के बाद लोजपा के उपेंद्र दांगी 5101 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 23 हजार 793 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं, राजद के विनय कुमार को 18 हजार 692 वोट मिले हैं।
14 November 2025 at 10:18 IST
बोधगया सीट से LJPRV के श्यामदेव पासवान आगे
Bodh Gaya (SC) Election Result 2025 LIVE: बोधगया सीट से LJPRV के श्यामदेव पासवान आगे चल रहे हैं।
14 November 2025 at 10:16 IST
बेलागंज विधानसभा सीट से JD(U) की मनोरमा देवी आगे
Belaganj Election Result 2025 LIVE: बेलागंज विधानसभा सीट से JD(U) की मनोरमा देवी 5559 वोटों से आगे चल रही हैं।
14 November 2025 at 10:02 IST
HAM के प्रत्याशी रोमित कुमार आगे
Atri Election Result 2025 LIVE: अत्रि विधानसभा सीट से HAM के प्रत्याशी रोमित कुमार आगे चल रहे हैं। वो 4578 वोटों से आगे चल रहे हैं।
14 November 2025 at 08:26 IST
एग्जिट पोल में इशारा किस तरफ
एग्जिट पोल में महिलाओं और ओबीसी का समर्थन एनडीए को मिलने की संभावना जताई गई है। एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को महिलाओं, ओबीसी और ईबीसी वर्ग का मजबूत समर्थन मिला है। चुनाव नतीजे तय करेंगे कि सत्ता नीतीश की रहेगी या तेजस्वी बिहार के मुस्तकबिल की नई कहानी लिखेंगे।
14 November 2025 at 08:24 IST
नीतीश कुमार ने पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ जीत का दम भरा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो चुकी है। आज तय हो जाएगा कि बिहार की गद्दी पर कौन बैठने वाला है। एनडीए और महागठबंधन दो छोर पर खड़े हैं और नीतीश-तेजस्वी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सूबे की 243 सीटों के लिए हुए दो चरणों में पड़े वोटों की गिनती 46 केंद्रों पर हो रही है। नीतीश कुमार ने पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ जीत का दम भरा है, तो वहीं तेजस्वी यादव ने भी 18 नवंबर को शपथ लेने का दावा किया है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 14 November 2025 at 08:27 IST