BREAKING: अनंत सिंह को 14 दिनों की जेल, दुलारचंद यादव हत्या कांड में हुए हैं गिरफ्तार; 3 माह बाद फिर बेऊर जेल बना ठिकाना

बिहार चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या में मोकामा के पूर्व विधायक और मौजूदा JDU प्रत्याशी अनंत सिंह को कोर्ट ने 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Follow : Google News Icon  
 Baahubali Anant Singh
Baahubali Anant Singh | Image: X

Anant Singh Jail: बिहार चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या में मोकामा के पूर्व विधायक और मौजूदा JDU प्रत्याशी अनंत सिंह को कोर्ट ने 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्हें पटना के बेऊर जेल भेजा गया है। इससे पहले अनंत सिंह और अन्य आरोपियों की डीआईयू सेल में मेडिकल जांच हुई, जिसके उन्हें पटना सिविल कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। गौरतलब है कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद की 30 अक्टूबर को हत्या हुई थी।

अनंत सिंह के वकील नवीन कुमार ने कहा कि, "यह एक कानूनी प्रक्रिया है। उन्हें इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उनका नाम FIR में है। अनंत सिंह समेत तीन लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने कोई रिमांड नहीं मांगा। " मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया था। दुलारचंद यादव (76) की हत्या के मामले में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस की टीम शनिवार देर रात बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना स्थित उनके घर पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया।

वहीं बिहार के DGP विनय कुमार ने JDU के मोकामा उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में जांच जारी है। चश्मदीद गवाह कम हैं, लेकिन पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। क्राइम सीन को दोबारा रीक्रिएट किया गया है ताकि सच सामने आ सके। DGP ने बताया कि मृतक के पैर में गोली मारने वाला हथियार अभी तक नहीं मिला है। घटना के समय मौजूद और शामिल कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस और सबूत जुटा रही है और उम्मीदवारों की गतिविधियों पर खास नज़र रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज की मदद से और संदिग्धों की पहचान की जा रही है। इस मामले में किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी।

दोषियों को छोड़ेंगे नहीं: DGP 

Advertisement

DGP विनय कुमार ने कहा कि 30 अक्टूबर को हुई इस घटना को बहुत गंभीरता से देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। दो उम्मीदवारों के समर्थकों के काफ़िले रास्ते में आमने-सामने आ गए और उनके बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद भारी पथराव हुआ और कई लोग घायल हो गए। इसी दौरान दुलारचंद यादव की दुखद मौत हो गई। DGP ने कहा कि मामले की पूरी जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी बच नहीं पाएगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- छोटे सरकार, बाहुबली और अजगर का शौक...अनंत सिंह की कुंडली में कितने क्राइम? कभी बन गए थे साधु फिर बदले की आग ने बनाया 'मोकामा का डॉन'

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड