दुलारचंद हत्याकांड: 'ये घटना षडयंत्र रच कर हुई...', अनंत सिंह के चुनाव प्रचार की JDU नेता ललन सिंह ने संभाली कमान, बताया क्यों गए जेल
Bihar election: मोकामा में मीडिया से बात करते हुए ललन सिंह ने अनंत सिंह के जेल जाने और उनके बारे में बोलते हुए कहा- नीतीश कुमार के कानून के राज का सम्मान है। सम्मान करके वो (अनंत सिंह) यहां नहीं हैं। हमने आज से उनके चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Dularchand Murder Case: बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Election) को लेकर सरगर्मियां अब अपने चरम पर हैं। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों की धुआंधार चुनावी रैलियां जारी हैं। इस बीच आज मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जदयू के उम्मीदवार अनंत सिंह के समर्थन में केंद्रीय मंत्री और जदयू के सांसद राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) रोड शो करने पहुंचे।
यहां बता दें कि हाल ही में मोकामा में रैली के दौरान दो पार्टियों के समर्थकों में झड़प हो गई थी, जिसमें जन सुराज के समर्थक और बाहुबली दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी। इस मामले में अनंत सिंह को जेल भेज दिया गया है।
अनंत सिंह के जेल जाने के बाद ललन सिंह उनके समर्थन में रोड शो करने मोकामा पहुंचे।
हमने आज से उनके चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है - ललन सिंह
मोकामा में मीडिया से बात करते हुए ललन सिंह ने अनंत सिंह के जेल जाने और उनके बारे में बोलते हुए कहा- नीतीश कुमार के कानून के राज का सम्मान है। सम्मान करके वो (अनंत सिंह) यहां नहीं हैं। हमने आज से उनके चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है।
Advertisement
लेकिन एक बात बता देते हैं, ये पूरी घटना जो है, वह अपने आप नहीं हुई है। यह घटना कराई जाने का षड्यंत्र रचा गया। षड्यंत्र का पर्दाफाश पुलिस विभाग करेगा।
उन्होंने आगे कहा - हर किसी को मनोबल को पूरा ऊंचा रखना है। मनोबल को ऊंचा रख के इस षड्यंत्र का जवाब देना है। जो लोग षड्यंत्र रचने वाले हैं, उन सबको जवाब देना है।
Advertisement
14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं अनंत सिंह
मिली जानकारी के अनुसार, दुलारचंद हत्याकांड मामले में अनंत सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है। इसको लेकर उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अनंत सिंह को पटना के बेऊर जेल में शिफ्ट किया गया है।
दुलारचंद हत्याकांड मामले में एसपी समेत चार अफसरों पर भी कार्रवाई की गई है, जबकि एक को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है।