अपडेटेड 12 November 2025 at 10:07 IST
Bihar Exit Poll: 'बन रही NDA की सरकार...', एग्जिट पोल पर BJP हुई गदगद तो बोले पप्पू यादव- 'लेकिन जनता ने तो महागठबंधन को वोट दिया'
बिहार में बंपर वोटिंग के बाद अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को घोषित होने वाले चुनाव नतीजों पर टिकी हुई हैं। मगर नतीजों से पहले आए Exit Poll ने महागठबंधन की टेंशन बढ़ा दी है तो NDA में खुशी की लहर है।
- चुनाव न्यूज़
- 5 min read

Bihar Election: बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव अब संपन्न हो चुके हैं। दोनों फेजों में वोटिंग प्रतिशत ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 2020 की तुलना में इस बार 10 फीसदी ज्यादा मतदान हुए हैं। पहले चरण में 121 सीटों के लिए 6 नवंबर को वोटिंग हुई थी। जबकि दूसरे चरण के लिए 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोटिंग हुई। दोनों फेजों को मिलाकर कुल 66.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो ऐतिहासिक माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें नतीजों पर टिकी है जो 14 नवंबर को आएंगे। मगर नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स ने फिर से नीतीश सरकार की वापसी का दावा कर महागठबंधन की टेंशन बढ़ा दी। आईए जानते हैं EXIT POLL पर पक्ष विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया।
बिहार में बंपर वोटिंग के बाद अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को घोषित होने वाले चुनाव नतीजों पर टिकी हुई हैं। विपक्षी महागठबंधन के लिए यह रिकॉर्ड मतदान बदलाव की उम्मीद जगाता है, जबकि चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल्स ने सत्तारूढ़ NDA की वापसी का दावा कर दिया। एनडीए गठबंधन जहां एग्जिट पोल्स को एक्जेक्ट पोल्स बता रही है तो महागठबंधन ठीक इसके उलट बिहार में परिवर्तन का दावा कर रही है।
एग्जिट पोल कब सही था-पप्पू यादव
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "एग्जिट पोल कब सही था? आप कह रहे हैं कि वोट बढ़ा है, लेकिन बढ़ा कहां है? मेरा मानना है कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को वोट दिया है। महागठबंधन सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। पप्पू यादव ने नीतीश को घर वापसी का भी न्योता दे दिया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी के साथ रहते नीतीश कुमार के खिलाफ कोई साजिश भी नहीं होगी और ना ही वो अपमानित होंगे।"
विकसित बिहार बनाने के लिए हम आगे-दिलीप जायसवाल
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी, केंद्र सरकार का विकास की इस गति को पूरा समर्थन मिला है और हम विकसित बिहार बनाने के लिए आगे बढ़े हैं। जनता प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और नीतीश कुमार के विकास और कानून के राज के लिए वोट कर रही है। जनता नहीं चाहती कि जंगलराज की वापसी हो। जनता फिर से NDA सरकार बना रही है।"
Advertisement
यह एग्जिट पोल गलत है- अवधेश प्रसाद
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, " यह एग्जिट पोल गलत है। मैंने लोगों के बीच सभा की थी। लोगों ने भाजपा की सरकार को हटाने का मन बना लिया है... पहले चरण में 121 सीटों पर चुनाव हुआ था। हम इस फैसले पर हैं कि हमें कम से कम 175 सीटे मिलेंगी।"
ऐतिहासिक परिणाम आने वाला है-BJP
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 एग्जिट पोल पर भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा, "2/3 से अधिक के बहुमत से NDA की सरकार बनने जा रही है। 20 सालों का सुशासन, नीतीश कुमार का नेतृत्व, PM नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं के पराक्रम का परिणाम है कि ऐतिहासिक परिणाम आने वाले हैं। विकसित भारत के संकल्प के नींव की ईंट विकसित बिहार की होगी। पूरे मेहनत का साथ बिहार को विकसित बनाने के संकल्प से हम अगले 5 साल काम करेंगे।"
Advertisement
यहां देखें 11 एजेंसियों के एग्जिट पोल्स
करीब 11 एजेंसियों के एग्जिट पोल्स के Poll of Polls ने बिहार में नीतीश सरकार की वापसी का दावा किया है। इसमें साफ दिखा है कि एनडीए एक बार फिर से बिहार में सरकार बना सकता है। वहीं, महागठबंधन सत्ता से दूर दिख रहा है। Poll of Polls के अनुसार, एनडीए को 146-162 सीटें, महागठबंधन को 75-90 सीटें और अन्य के खाते में 2-6 सीटें जाती दिख रही हैं।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 12 November 2025 at 10:07 IST