अपडेटेड 28 September 2025 at 11:55 IST

Bihar Election 2025: बिहार इलेक्शन के लिए BJP ने बनाई चुनाव अभियान समिति, 45 नेताओं के नामों की लिस्ट जारी

Bihar election 2025: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है। इससे पहले बीजेपी ने चुनाव अभियान समिति का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने एक लिस्ट जारी की, जिसमें 45 नेताओं के नाम शामिल हैं।

Follow : Google News Icon  
Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 | Image: ANI

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर सभी पार्टियों कमर कस चुकी हैं और मैदान में उतर आई हैं। चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसको लेकर बीजेपी भी चुनावी मोड़ में आ चुकी है। बिहार बीजेपी ने चुनाव अभियान समिति का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने 45 नेताओं के नामों की एक लिस्ट जारी की, जो इस समिति का हिस्सा हैं।

लिस्ट में 45 दिग्गजों के नाम शामिल 

लिस्ट में बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा के अलावा गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, रविशंकर प्रसाद, मंगल पाण्डेय, अश्विनी कुमार चौबे, शाहनवाज हुसैन समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

बिहार दौरे पर अमित शाह 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में बिहार दौरे पर रहे। शुक्रवार (26 सितंबर) को उन्होंने चुनाव के मद्देनजर कई मैराथन बैठक की थी। इ, दौरान पटना में गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव अभियान समिति के पदाधिकारी के साथ भी एक मीटिंग की। इसके बाद अब बीजेपी ने चुनाव अभियान समिति की यह लिस्ट जारी कर दी है। 

‘इस बार बिहार के लोग चार बार दिवाली मनाएंगे’

वहीं, शनिवार (27 सितंबर) को गृह मंत्री अमित शाह अररिया पहुंचे थे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस साल बिहार के लोग "चार दिवाली" मनाएंगे। पहली दिवाली उस दिन मनानी है जिस दिन भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे थे। दूसरी दिवाली, कल ही मोदी जी ने हमारी जीविका दीदियों के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये जमा किए, तो उसे मनाएं। तीसरी दिवाली, मोदी जी ने जीएसटी के माध्यम से 395 से अधिक वस्तुओं की कीमतों में 15 से 20% की कमी की। और चौथी दिवाली, हमें 160 से अधिक सीटों के साथ एनडीए-भाजपा सरकार बनाकर मनानी है।"

Advertisement

बिहार में अपनी रैली के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस, RJD को अपने निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "राहुल और लालू जी के लिए यह चुनाव अपनी पार्टी को जीताने का चुनाव है। लालू के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का चुनाव है। मगर हम सब, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए, इनके लिए ये चुनाव पूरे बिहार से घुसपैठियों को खदेड़ देने का चुनाव है।" 

यह भी पढ़ें: Bihar Election: 'इस बार बिहार के लोग चार बार दिवाली मनाएंगे', अमित शाह ने अररिया में ऐसा क्यों कहा?

Advertisement

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 28 September 2025 at 10:58 IST