अपडेटेड 3 November 2025 at 14:58 IST

बिहार की धरती से PM मोदी ने विश्व विजेता महिला टीम को ताली बजवा कर दी शुभकामनाएं, कहा- भारत की बेटियों ने पूरे देश को... VIDEO

बिहार के सहरसा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, बिहार की पहचान ज्ञान से भी है और नारी सम्मान से भी है। बिहार नारी सशक्तिकरण की भूमि है।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
PM Modi | Image: ANI
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों की ओर धुंआधार प्रचार-प्रसार जारी है। पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए अब केवल 2 दिन बचे हैं। वोटरों को लुभाने के लिए सभी दलों के दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। इस कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को एक बार फिर बिहार पहुंचे। कटिहार और सहरसा में आज पीएम मोदी की रैली है। सहरसा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने NDA सरकार की उपलब्धियां गिनाई। नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा, "बिहार की पहचान ज्ञान से भी है और नारी सम्मान से भी है।

अपने संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "6 नवंबर की सुबह सहरसा और मधेपुरा में वोटिंग होगी। इस चुनाव में कई युवा बेटे-बेटियां हैं जो पहली बार वोट देंगे। जब मैंने पहली बार वोट डाला था, तो मेरी एक इच्छा थी कि मेरा वोट बर्बाद न हो। मैं लहर देखूंगा, और मेरा वोट सरकार बनाए। यही मैंने पहली बार वोट डालते समय सोचा था और मुझे खुशी है कि मैं सफल रहा। अब मैं आपसे भी कहता हूं कि आपका पहला वोट सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिए, और एनडीए की सरकार बनने जा रही है। आपका वोट एनडीए सरकार को मजबूत करने वाला है।"

जीविका दीदी अभियान की पूरे देश में चर्चा-PM मोदी

नीतीश कुमार के शासनकाल में महिलाओं के लिए किए गए विकास कार्यों पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, बिहार के जीविका दीदी अभियान की आज देश में चर्चा हो रही है। नारी सशक्तिकरण के हमारे अभियान को बिहार में मुख्यमंत्री रोजगार योजना से भी बहुत बल मिला है। इस योजना को लेकर बिहार की हमारी बहनों में बहुत उत्साह दिख रहा है। बिहार की करीब 1.40 करोड़ बहनों के खाते में ₹10-10 हजार पहुंच चुके हैं।

बिहार नारी सशक्तिकरण की भूमि है-PM मोदी

वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पहली बार ICC महिला विश्व कप जीतने पर पीएम मोदी ने कहा, आज पूरे देश को महिला क्रिकेट विश्व कप की विजय पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल मुंबई में भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार महिला क्रिकेट विश्व कप जीता है। पूरे 25 साल बाद दुनिया को नया विश्व विजेता मिला है और ये गौरव भारत की बेटियों ने पूरे देश को दिया है। बिहार की पहचान ज्ञान से भी है और नारी सम्मान से भी है। बिहार हमेशा से ही नारी शक्ति का सशक्त स्थान रहा है। माता सीता हो, देवी भारती हो, विदुषी गार्गी हो, ऐसी अनगिनत महिलाएं, माताएं हमारी प्रेरणाएं हैं। नारी सशक्तिकरण की इसे प्रेरत भूमि से मैं महिलाओं को बधाई देता हूं।

Advertisement

NDA ने घोषणा की है कि फिर सरकार बनने के बाद जीविका दीदी योजना का और विस्तार किया जाएगा। लेकिन, मैं बिहार की हर बहन बेटी से भी कहूंगा कि सतर्क रहिए, ये जंगलराज वाले आपको दी जा रही ऐसी हर मदद को रोकना चाहते हैं। RJD हो या कांग्रेस, इनका विकास से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं है। NDA की पहचान विकास से है और RJD-कांग्रेस की पहचान विनाश से है।
 

यह भी पढ़ें: तेजस्‍वी के CM पद की शपथ के दावों पर NDA का पलटवार, जानें क्या कहा
 

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 3 November 2025 at 14:58 IST