LIVE BLOG

अपडेटेड 11 November 2025 at 20:33 IST

Bihar Exit Poll 2025 Live : बिहार में फिर राज करेंगे नीतीश कुमार? Exit Poll में NDA को मिल रहा बहुमत

Bihar Exit Poll LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की 243 सीटों पर किसकी बनेगी सरकार? NDA या RJD? जानें कब जारी होंगे एग्जिट पोल के नतीजे और क्या कह रहे हैं प्रमुख सर्वे के आंकड़े?

Follow : Google News Icon  
Bihar Election Exit Polls 2025 Live Updates
Bihar Exit Poll Results 2025 LIVE | Image: Republic

Bihar Exit Poll Results 2025 LIVE Updates : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई है और अब सबकी निगाहें एग्जिट पोल के नतीजों पर टिकी हैं। 243 सीटों वाले बिहार में इस बार मुकाबला बेहद कड़ा है, एक तरफ हैं CM नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन, तो दूसरी तरफ तेजस्वी यादव की अगुवाई में RJD, कांग्रेस गठबंधन मैदान में है। रिपब्लिक भारत आज शाम सबसे सटीक एग्जिट पोल जारी करेगा। जिसमें हम बताएंगे कि बिहार की सत्ता की चाबी किसके हाथ लग सकती है?

Live Blog

Bihar Election Exit Polls 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण के लिए मंगलवार सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ मतदान खत्म हो गया है। गया, पूर्णिया, सीतामढ़ी, इमामगंज, जहानाबाद, किशनगंज और चैनपुर सहित 122 निर्वाचन क्षेत्रों में 3.70 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया है।


11 November 2025 at 20:33 IST

Exit Poll 2025 Live: किस जिले में कितना मतदान

Bihar Exit Poll 2025 Live : भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार बिहार चुनाव 2025 के दूसरे चरण में लगभग 68.74% मतदान हुआ।

अररिया - 69.99% 
अरवल - 63.82%
औरंगाबाद - 65.38%
बांका - 70.21%
भागलपुर - 67.45%
गया - 68.65%
जहानाबाद - 65.33%
जमुई - 69.66%
कैमूर - 68.40%
कटिहार - 78.60%
किशनगंज - 78.06%
मधुबनी - 63.26%
नवादा - 57.85%
पश्चिमी चंपारण - 70.79%
पूर्णिया - 76.03%
पूर्वी चंपारण - 71.14%
रोहतास - 61.86%
श्योहर  - 68.74%
सीतामणी - 66.88%
सुपौल - 72.50%
 


11 November 2025 at 19:59 IST

Exit Poll 2025 Live: एग्जिट पोल से BJP खुश

Bihar Exit Poll 2025 Live : दूसरे चरण में 68% से अधिक मतदान होने पर BJP भी खुश है। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "2020 में जहां 57% मतदान हुआ था, वहीं इस बार पहले चरण में 65% और दूसरे चरण में यह 68% के करीब रहा। यह दर्शाता है कि बिहार ने परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति को नकार दिया है। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार जैसे अनुभवी नेताओं पर अपना विश्वास जताया। एग्जिट पोल भी यही परिणाम दिखा रहे हैं। यह एग्जिट पोल है, एग्जिट पोल में हम और भी ऊपर जाएंगे... बिहार में लोग शांति और सामाजिक सद्भाव चाहते हैं, लेकिन राजद और कांग्रेस उन्माद पैदा करते हैं... बिहार की जनता यह समझ चुकी है, NDA भारी बहुमत से सरकार बनाएगी..."
 


Advertisement

11 November 2025 at 19:41 IST

Exit Poll 2025 Live : दूसरे चरण में 68% से अधिक मतदान

Bihar Exit Poll 2025 Live: बिहार की जनता ने अगले 5 साल के लिए अपनी सरकार चुनने को जमकर मतदान किया है। चुनाव आयोग के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में करीब 68.52% मतदान हुआ है।


11 November 2025 at 20:18 IST

Poll of Polls में भी NDA सरकार

Bihar Exit Poll 2025 Live : Poll of Polls में भी बिहार में NDA की जबरदस्त वापसी हो रही है। 


Advertisement

11 November 2025 at 19:03 IST

Exit Poll 2025 Live: प्रशांत किशोर का खाता खुलना भी मुश्किल

Bihar Exit Poll 2025 Live : बिहार में दोनों चरणों की वोटिंग के बाद सामने आए अलग-अलग एग्जिट पोल में NDA की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। पहली बार चुनाव लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलना भी मुश्किल नजर आ रहा है। पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में जनसुराज को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।


11 November 2025 at 18:54 IST

Bihar Exit Poll Result 2025: पीपल्स इंसाइट में भी NDA की जीत

Bihar Exit Poll 2025 Live : पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी NDA को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान है। अनुमान है कि सरकार बनाने का दावा कर रहा महागठबंधन 87-102 सीटों पर जीत सकता है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को 0-2 सीटें और अन्य को 3-6 सीटें मिल सकती हैं।


11 November 2025 at 18:50 IST

Bihar Exit Poll Live: Chanakya Strategies पोल में NDA सरकार

Bihar Exit Poll 2025 Live: Chanakya Strategies ने भी बिहार में NDA को बहुमत दिया है। Chanakya Strategies के Exit Poll में NDA 130-138 सीट, महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीट मिलने का अनुमान है।


11 November 2025 at 18:47 IST

Bihar Exit Poll 2025: जेवीसी पोल में भी NDA सरकार

Exit Poll 2025 Live: MATRIZE-आईएएनएस के अलावा जेवीसी एग्जिट पोल ने भी NDA को बहुमत दिया है। जेवीसी एग्जिट पोल के अनुसार NDA को 135-150 सीटें, महागठबंधन को 88-103 सीटें और अन्य को 3-6 सीटें मिल सकती हैं। 


11 November 2025 at 18:42 IST

Bihar Exit Poll Live: एग्जिट पोल में NDA को 147-167 सीट

Exit Poll 2025 Live: बिहार चुनाव का पहला एग्जिट पोल NDA के लिए खुशखबरी लेकर आया है। MATRIZE-आईएएनएस के एग्जिट पोल में NDA को 147-167 सीट मिल सकती है, जबकी विपक्ष के महागठबंधन को 70-90 सीट से संतोष करना पड़ सकता है। 
 


11 November 2025 at 18:40 IST

Bihar Exit Poll 2025 Live : MATRIZE-आईएएनएस एग्जिट पोल में NDA की वापसी

Exit Poll 2025 Live: बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार बन सकती है। MATRIZE-आईएएनएस के एग्जिट पोल के अनुसार NDA को 48 फीसदी, महागठबंधन को 37 फीसदी और अन्य को 15 फीसदी वोट मिल सकते हैं।


11 November 2025 at 18:19 IST

Bihar Exit Poll Result update : वोटिंग खत्म, कुछ देर में एग्जिट पोल के नतीजे

Bihar Exit Poll 2025 Live : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। अब से कुछ ही देर में एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए जाएंगे। रिपब्लिक भारत आपको Poll Of Polls के नतीजे दिखाएगा।
 


11 November 2025 at 18:11 IST

Bihar Exit Poll 2025 Live : दूसरे चरण की वोटिंग से तेजस्वी यादव खुश

Bihar Exit Poll 2025 Live : दूसरे चरण के मतदान में रिकॉर्ड टूट गए हैं। शाम 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत मतदान हो चुका है। तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता का धन्यवाद करते हुए X पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "मन गदगद है, मेरे बिहार ने कमाल कर दिखाया है। हर जगह से बम्पर वोटिंग की ख़बर आ रही है। बुजुर्ग, महिलाएं, युवा, व्यापारी, किसान, हर जाति, हर वर्ग बढ़-चढ़ कर लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। ये क्रम रुके नहीं, ये कदम थमें नहीं।"


11 November 2025 at 17:25 IST

Bihar Election 2025 LIVE UPDATES: दोपहर तीन बजे तक 60.40% मतदान हुआ

Bihar Elections 2025 Live: चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार में दोपहर तीन बजे तक 60.40% मतदान हुआ।


 


11 November 2025 at 17:22 IST

Bihar Exit Poll 2025 Live: BJP को जीत का भरोसा

Exit Poll 2025 Live: अभी दूसरे चरण का मतदान खत्म भी नहीं हुआ है और Exit Polls का हर किसी को इंतजार है, लेकिन BJP को भरोसा है कि बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है। पटना में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "बिहार की जनता NDA को पूर्ण बहुमत के साथ जिताने का काम कर रही है।"


11 November 2025 at 17:11 IST

Bihar Exit Poll 2025 Live: किशनगंज में सबसे ज्यादा मतदान, नवादा में सबसे कम

Exit Poll 2025 Live: किशनगंज में सबसे अधिक मतदान (66.10%) हुआ, इसके बाद पूर्णिया (64.22%), कटिहार (63.80%), जमुई (63.33%) और बांका (63.03%) का स्थान रहा। नवादा में सबसे कम मतदान (53.17%) हुआ, इसके बाद मधुबनी (55.55%), रोहतास (55.92%), अरवल (58.26%) और जहानाबाद (58.72%) का स्थान रहा।
 


11 November 2025 at 17:08 IST

Bihar Exit Poll 2025 Live: एग्जिट पोल क्या हैं?

Exit Poll 2025 Live: एग्जिट पोल मतदान के बाद के सर्वेक्षण होते हैं जो अनुमान लगाते हैं कि लोगों ने कैसे मतदान किया और आधिकारिक गणना से पहले सीटों के नतीजों का अनुमान लगाते हैं। एजेंसियां मतदाताओं के मतदान के तुरंत बाद उनका साक्षात्कार लेती हैं, फिर वोट शेयर का मॉडल तैयार करती हैं और निर्वाचन क्षेत्र-स्तरीय पैटर्न का उपयोग करके उसे सीटों के अनुमानों में बदल देती हैं।
 


11 November 2025 at 17:07 IST

Bihar Exit Poll 2025 Live : बिहार में रिकॉर्ड तोड़ 65.08% मतदान

Exit Poll 2025 Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 6 नवंबर को पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ 65.08% मतदान हुआ था। दूसरे चरण के लिए आज 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं। शाम 3 बजे तक दूसरे चरण का मतदान 60% के पार पहुंच चुका है। 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 11 November 2025 at 17:04 IST