अपडेटेड 15 November 2025 at 00:06 IST
Bihar Election Result 2025: भाजपा से अधिक वोट पाकर भी पिछड़ गई RJD, तेजस्वी को झेलनी पड़ी करारी हार; जानिए किसे कितना प्रतिशत मिला वोट
Bihar Election Result 2025: इस बार बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों के मतदान हुआ है। दोनों फेजों की वोटिंग को मिलाकर ऐतिहासिक 66.91 फीसदी मतदान हुआ। इनमें 6 नवंबर को पहले चरण में कुल 65.08 फीसदी मतदान हुआ, वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 68.76 फीसदी वोटिंग हुई।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस नतीजों को देखें तो एक बार फिर से प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। वहीं, महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है।
लेकिन यहां एक सवाल बहुत ही रोचक है। जी हां, अगर हम बात इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में विभिन्न पार्टियों को मिले वोट प्रतिशत की करें तो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) एक ऐसी पार्टी है जिसे सबसे अधिक वोट मिले हैं। इसका वोट प्रतिशत भाजपा से भी काफी अधिक है, लेकिन महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए गए तेजस्वी यादव की पार्टी को बड़ी हार झेलनी पड़ी है। आइए जानते हैं कि राजद, बीजेपी के अलावा अन्य कुछ पार्टियों को बिहार विधानसभा चुनाव में कितना प्रतिशत वोट मिला है...
राजद को मिला है 23 फीसदी वोट
भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद को सबसे ज्यादा 23 फीसदी वोट मिला है। वोटों की संख्या की बात करें तो राजद को एक करोड़ 15 लाख 46 हजार 55 वोट मिले हैं।
वहीं, भाजपा की बात करें तो इसको 20.8 फीसदी वोट मिले हैं। वोटों की संख्या की बात करें तो इसे एक करोड़ 81 हजार 143 वोट मिले हैं। वोट प्रतिशत अधिक पाने के बावजूद भी आरजेडी की हार हुई है इसका कारण जीती हुई सीटों की संख्या कम होना है।
Advertisement
भाजपा को 89 तो राजद को 25 सीटों पर मिली है जीत
वोट प्रतिशत में तो राजद सबसे आगे है, लेकिन सीट जीतने के मामले में यह भाजपा से काफी पीछे है। बिहार चुनाव में भाजपा को कुल 89 सीटों पर जीत मिली है, जबकि राजद के खाते में मात्र 25 सीटें आईं हैं।
बिहार चुनाव में अन्य पार्टियों का वोट प्रतिशत
- जनता दल (यूनाइटेड) (JDU): 19.25 फीसदी
- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): 4.97 फीसदी
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC): 8.71 फीसदी
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन): 2.84 फीसदी
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी): 0.60 फीसदी
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी: 0.74 फीसदी
- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM): 1.85 फीसदी
- बहुजन समाज पार्टी (BSP) : 1.62 फीसदी
बिहार चुनाव में ऐतिहासिक 66.91 फीसदी मतदान
इस बार बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों के मतदान हुआ है। दोनों फेजों की वोटिंग को मिलाकर ऐतिहासिक 66.91 फीसदी मतदान हुआ। इनमें 6 नवंबर को पहले चरण में कुल 65.08 फीसदी मतदान हुआ, वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 68.76 फीसदी वोटिंग हुई।
इनमें महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। दोनों चरणों के मतदान में जहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत 62.8 फीसदी रहा है, वहीं महिलाओं का मतदान 71.6 फीसदी है।
Advertisement
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 15 November 2025 at 00:06 IST