अपडेटेड 6 October 2025 at 21:18 IST
Bihar Elections : मैथिली ठाकुर BJP में होंगी शामिल और चुनाव भी लड़ेंगी, Maithili के पिता रमेश ठाकुर ने की पुष्टि
Maithili Thakur : प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर जल्द ही BJP में शामिल होने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Maithili Thakur will join BJP : बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के साथ ही राजनीतिक उछल-पुछल तेज हो गई है। प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर राजनीतिक डेब्यू करने जा रही हैं। वो जल्द ही BJP में शामिल होने जा रही हैं। उन्होंने रविवार (5 अक्तूबर, 2025) को दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी।
मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर ने उनके जल्द ही BJP में शामिल होने और चुनाव लड़ने की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी सीट तय नहीं है। मूल रूप से दरभंगा की रहने वाली मैथिली ठाकुर 25 साल की युवा गायिका हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार जीते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित भी हो चुकी हैं।
इस सीट से मिल सकता है टिकट
मैथिली ठाकुर का परिवार 1995 में लालू प्रसाद यादव की सरकार में बिहार से पलायन कर दिल्ली चला गया था। मूल रूप से दरभंगा की रहने वाली मैथिली ठाकुर मिथिला संस्कृति और भाषा को लेकर हमेशा सक्रिय रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि BJP उन्हें दरभंगा की अलीनगर सीट से उम्मीदवार बना सकती है।
अलीनगर सीट से फिलहाल मिश्री लाल यादव BJP से विधायक हैं, लेकिन उनपर बगावत के आरोप लगे हैं और माना जा रहा कि वो RJD में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा मैथिली ठाकुर को बेनीपट्टी सीट से भी मौका मिल सकता है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे और चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
Advertisement
BJP नेताओं से मुलाकात
मैथिली ठाकुर ने दिल्ली में रविवार को BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनके BJP में शामिल होने की अटकलें लगने लगी थी। BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर मैथिली ठाकुर से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था-
"साल 1995 में बिहार में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़कर चले गए, उस परिवार की बिटिया सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर जी बदलते बिहार की रफ्तार को देखकर फिर से बिहार आना चाहती हैं। आज गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और मैंने उनसे आग्रह किया कि बिहार की जनता के लिए और बिहार के विकास के लिए उनका योगदान बिहार का सामान्य आदमी अपेक्षित करता है और वे उनकी अपेक्षाओं को पूरा करें। बिहार की बिटिया मैथिली ठाकुर जी को अनंत शुभकामनाएं!"
अब मैथिली ने पिता ने साफ कर दिया है कि उनकी बिटिया राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। BJP युवा और सांस्कृतिक हस्तियों को चुनाव में उतारकर मतदाताओं, खासकर युवाओं और महिलाओं को आकर्षित करने की रणनीति बना रही है। इससे पहले भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने भी कुछ दिन पहले ही BJP में वापसी की है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 6 October 2025 at 20:37 IST