EXCLUSIVE/ Bihar Election: वोटिंग से पहले अनंत सिंह ने ठोक दिया बड़ा दावा, कहा- NDA जीतेगी, नीतीश बनेंगे CM, बताया कितनी सीटें मिलेंगी
Anant Singh: बिहार में कुल दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा है। वहीं, इसके नतीजे 14 नवंबर दिन शुक्रवार को आएंगे।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Anant Singh: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच पटना जिले के मोकामा विधानसभा सीट से एक बार फिर से बाहुबली नेता अनंत सिंह चुनावी मैदान में हैं। वे एनडीए का हिस्सा हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ रहे हैं। अनंत सिंह मोकामा के पांच बार विधायक रह चुके हैं।
इस बीच अनंत सिंह ने दावा किया है कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सत्ता आ रही है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे। उन्होंने यहां तक बता दिया है कि बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में से एनडीए को कितनी मिलने वाली हैं। अनंत सिंह ने रिपब्लिक भारत के साथ Exclusive बातचीत की है।
NDA को 225 सीटें मिलने वाली हैं - अनंत सिंह
R भारत के साथ खास बातचीत में मोकामा से जदयू के प्रत्याशी अनंत सिंह ने एनडीए और सीएम नीतीश कुमार को लेकर अपनी बात कही। उन्होंने दावा कि बिहार चुनाव में NDA को 225 सीटें मिलने वाली हैं। इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर भी उन्होंने अपनी बात कही।
अनंत सिंह ने बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार के सीएम बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कोई बदलाव नहीं होने वाला है सीएम नीतीश कुमार ही बनेंगे, यह तय है।
Advertisement
हमारा हो गया है प्रचार - अनंत सिंह
अनंत सिंह मोकामा से एक बार फिर विधायक बनने की रेस में हैं। क्षेत्र में प्रचार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा प्रचार हो गया है। हम बड़े दिन से घूम रहे हैं। यह अंतिम गांव है।
14 नवंबर को आएंगे बिहार चुनाव के नतीजे
बिहार में कुल दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा है। वहीं, इसके नतीजे 14 नवंबर दिन शुक्रवार को आएंगे।
Advertisement
यहां देखें पूरा वीडियो