अपडेटेड 14 November 2025 at 16:31 IST
Saharsa Election Result: सहरसा विधानसभा सीट पर बीजेपी के आलोक रंजन जीते, यहां देखिए अपडेट
Bihar Vidhan Sabha Election UPDATES: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

सहरसा में चार विधानसभा सीटें हैं। जिसमें सोनबरसा (सुरक्षित), सिमरी बख्तियारपुर और महिषी विधानसभा सीट शामिल है। बिहार चुनाव के रिजल्ट सामने आ गए हैं। महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि NDA को शानदार सफलता मिली है। एनडीए की सीटों का आंकड़ा 200 के करीब है। तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना अधूरा रह गया है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
सहरसा में मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने 3 अलग-अलग केंद्र बनाए गए थे। सोनबरसा और महिषी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना रमेश झा महिला कॉलेज सहरसा में की गई। वहीं, सहरसा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना जिला स्कूल सहरसा में और सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, सहरसा में हुई।
14 November 2025 at 16:28 IST
सहरसा सीट से आलोक रंजन जीते
Saharsa Election Result: सहरसा विधानसभा सीट पर बीजेपी के आलोक रंजन जीत गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी किए जा रहे हैं। सहरसा विधानसभा सीट पर एनडीए की तरफ से बीजेपी प्रत्याशी आलोक रंजन का सीधा मुकाबला इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (Indian Inclusive Party) के आईपी गुप्ता यानी इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता से था।
14 November 2025 at 11:36 IST
सहरसा सीट से आलोक रंजन आगे चल रहे हैं
सहरसा विधानसभा सीट पर आलोक रंजन आगे चल रहे हैं।
Advertisement
14 November 2025 at 08:46 IST
4. महिषी विधानसभा सीट
महिषी सीट पर 2025 के उम्मीदवार
प्रियंका आनंद (BSP)
शमीम अख्तर (JSP)
विजय कुमार गुप्ता (AAP)
गौतम कृष्ण (RJD)
गुंजेश्वर साह (JD(U))
देवनारायण यादव (JSJD)
अरविंद कुमार (IND)
तीरो शर्मा (IND)
महारुद्र झा (IND)
रंजीत सदा (IND)
राजा कुमार (IND)
राहुल पासवान (IND)
सुशील कुमार रजक (IND)
सूरज सम्राट (IND)
14 November 2025 at 08:45 IST
3. सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट
सिमरी बख्तियारपुर सीट पर 2025 के उम्मीदवार
सुनीता देवी (BSP)
सुरेंद्र कुमार यादव (JSP)
यूसुफ सलाहुद्दीन (RJD)
संजय कुमार सिंह (LJPRV)
पिंटू कुमार शर्मा (JGJP)
विभूति सिंह (RJLP(S))
अवधेश कुमार (IND)
आनंद रंजन (IND)
डोमी शर्मा (IND)
पंकज कुमार (IND)
बरुण कुमार यादव (IND)
यापुरा वादात (IND)
योगबीर रॉय (IND)
राजकुमार सदा (IND)
विकाश राज (IND)
Advertisement
14 November 2025 at 08:45 IST
2. सोनबरसा विधानसभा सीट
Sonbarsha Chunav Result 2025: सोनबरसा में इस बार किसके-किसके बीच कड़ा मुकाबला?
एनडीए- रत्नेश सदा (जेडीयू)
महागठबंधन- सरिता देवी (कांग्रेस)
जन सुराज- सत्येंद्र कुमार
बसपा- किरण देवी
14 November 2025 at 08:45 IST
1. सहरसा विधानसभा सीट
सहरसा विधानसभा चुनाव 2025 उम्मीदवार
- आलोक रंजन- (BJP)
- अजबलाल मेहता- (BSP)
- किशोर कुमार- (JSP)
- मोहम्मद अमीरुल हसन- (RJSBP)
- इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता- (IIP)
- बिट्टू कुमार- (RSJP)
- अमर शंकर- (SWADP)
- देवचंद्र यादव- (IND)
- मोहम्मद नजीर- (IND)
- रमेश साह- (IND)
14 November 2025 at 07:19 IST
सहरसा विधानसभा सीट पर त्रिकोणिय मुकाबला
सहरसा में त्रिकोणिय मुकाबला देखा जा रहा है। बीजेपी के आलोक रंजन झा लगातार दो बार विधायक रहे हैं और अब तीसरी बार जीतने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार उनका सीधा मुकाबला महागठबंधन में शामिल इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता से है। इसके अलावा जन सुराज से किशोर कुमार मैदान में हैं।
14 November 2025 at 07:25 IST
BJP उम्मीदवार आलोक रंजन
आलोक रंजन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।
14 November 2025 at 07:23 IST
कौन हैं आईपी गुप्ता?
आईपी गुप्ता, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के नेता हैं और वह बिहार में पान समाज की राजनीति करने के लिए जाने जाते हैं। वह अखिल भारतीय पान महासंघ नाम का संगठन चलाते हैं। इसकी मदद से उन्होंने बिहार की पान, चौपाल, तांती और ततवा जातियों के समूह को जोड़ा है। आईपी गुप्ता महागठबंधन का हिस्सा हैं और इस बार सहरसा सीट से चुनाव लड़ा। आईपी गुप्ता ने साल 2023 में आईआईपी पार्टी का गठन किया था। आईपी गुप्ता उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने प्रशांत किशोर की रैली के ठीक दो दिन बाद पटना के गांधी मैदान में जनसभा की थी। मैदान खचाखच भरा था और इससे उन्होंने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया था। आईपी गुप्ता की इसी ताकत को देखते हुए उन्हें महागठबंधन की ओर से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया गया था।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 14 November 2025 at 07:38 IST