Bojpur Election Results: भोजपुर की 7 सीटों पर NDA का कब्जा, यहां जानें नतीजे
Bihar Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ गए हैं। शुरुआती रुझानों से NDA ने जो पकड़ बनाई वो रफ्तार नतीजों तक बनी रही। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है। वहीं, कांग्रेस बिहार में एक भी असफल रही।
बिहार की जनता का आभार
राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में NDA द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, "बिहार की जनता के प्रति हृदय से आभार... केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम हुआ है, इसी कारण बिहार की जनता ने हमें एक बार फिर आशीर्वाद दिया है।"
भाजपा कार्यालय में विजय उत्सव का आयोजन-दिलीप जायसवाल
बिहार में NDA के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "मैं बिहार के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं... कानून के राज में बिहार में जो विकास हुआ है और प्रधानमंत्री मोदी-नीतीश कुमार के नेतृत्व में उन्होंने जो विश्वास किया है, उसके लिए बिहार की जनता का धन्यवाद। शाम करीब 5 बजे पटना स्थित भाजपा कार्यालय में विजय उत्सव का आयोजन होगा...बिहार की जनता ने 2/3 बहुमत से जनादेश दिया है...जनता NDA के साथ है।
Advertisement
भोजपुर में इन सीटों पर फिर पलटा खेल
आरा- BJP के संजय सिंह टाइगर 2375 वोटों से आगे
बरहरा-BJP के राघवेंद्र प्रताप सिंह 7785 वोटों से आगे
संदेश- RJD के दीपू सिंह 2346 वोटों से आगे
शाहपुर- BJP के राकेश रंजन 10589 वोटों से आगे
अगिआंव- BJP के महेश पासवान 3077 वोटों से आगे
तरारी- BJP के विशाल प्रशांत 8802 वोटों से चल रहे आगे
जगदीशपुर-JDU के श्रीभगवान सिंह 2469 वोटों से आगे
जेडीयू कार्यालय के बाहर जश्न
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थक पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। जेडीयू नेता छोटू सिंह ने कहा, "हम नीतीश कुमार को बधाई देते हैं। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को विजयी बनाया है। हम यहीं होली, दिवाली मनाएंगे।"
Advertisement
भोजपुर की 7 सीटों पर कौन आगे कौन पीछे
आरा- CPI (ML) के कयामुद्दीन अंसारी 1962 वोटों से आगे।
बरहरा- RJD के अशोक कुमार सिंह 2333 वोटों से आगे।
संदेश- RJD के दीपू सिंह 3103 वोटों से आगे।
शाहपुर- BJP के राकेश रंजन 1230 वोटों से आगे।
अगिआंव- BJP के महेश पासवान 2115 वोटों से आगे।
तरारी- BJP के विशाल प्रशांत 1590 वोटों से चल रहे आगे।
जगदीशपुर- RJD के किशोर कुणाल 303 वोटों से आगे।
भोजपुर की 7 में 4 सीट पर महागठबंधन आगे
भोजपुर जिले की आरा, बड़हरा, अगिआंव (सुरक्षित), संदेश, तरारी, जगदीशपुर और शाहपुर कुल सात विधानसभा सीटों पर गिनती जारी है। यहां 4 सीटों पर महागठबंधन तो NDA 3 सीटों पर आगे चल रही है।
भोजपुर में महागठबंधन का दबदबा
बिहार के भोजपुर जिले में कुल सात सीटें हैं जिनमें से पांच 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने जीत ली थीं। इन सभी सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहां RJD का हमेशा से दबदबा रहा है। अब देखना होगा जनता इस बार किसेके सिर जीत का ताज पहनाती है।