LIVE BLOG

Bhagalpur Election Results: कांटे की टक्कर के बाद कांग्रेस के अजीत शर्मा को BJP के रोहित पाण्डेय ने हराया, जिले की 7 सीटों पर NDA का कब्जा

बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद आज 14 नवंबर को नतीजे आ गए। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, कांग्रेस इस बार भी बिहार में साफ रही।

Follow : Google News Icon  
Bhagalpur Election Results
Bhagalpur Election Results | Image: Republic

Bihar Vidhan Sabha Election LIVE UPDATES: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि CM नीतीश कुमार की जेडीयू दूसरे नंबर पर है। वहीं, जन सुराज का सुपड़ा साफ हो गया है तो कांग्रेस को भी निराशा हाथ लगी। 


जेडीयू कार्यालय के बाहर जश्न

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थक पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। जेडीयू नेता छोटू सिंह ने कहा, "हम नीतीश कुमार को बधाई देते हैं। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को विजयी बनाया है। हम यहीं होली, दिवाली मनाएंगे।"


रुझानों पर क्या बोले पप्पू यादव?

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने शुरुआती रुझानों पर कहा, "हमें इसे (शुरुआती रुझानों को) स्वीकार करना होगा। यह बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं जनता से कुछ नहीं कह सकता, मैं सिर्फ उनके फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन यह बिहार के लिए दुर्भाग्य है।"


Advertisement

भागलपुर से रोहित पांडे आगे

भागलपुर में इस बार मुकाबला दिलचस्प हो गया। शुरुआती रुझानों में आगे रहने के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी अजित शर्मा पीछे हो गए हैं। तीन राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद बीजेपी के रोहित पांडे आगे चल रहे हैं।


अजीत शर्मा दोहराएंगे इतिहास?

भागलपुर विधानसभा सीट की बात करें तो यहां साल 2020 में कांग्रेस के अजीत शर्मा ने 1,113 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।  उन्होंने बीजेपी के रोहित पांडे को हराया था। अब देखना होगा कि अजीत शर्मा इस बार भी अपनी सीट बचाने में सफल होंगे या नहीं। 


Advertisement

भागलपुर में कांग्रेस-BJP के बीट कांटे की टक्कर

भागलपुर विधानसभा के अंतर्गत 7 सीटें आती है। यहां मुख्य दल कांग्रेस, BJP हैं। बीजेपी से रोहित पांडे उम्मीदवार हैं और INC से अजीत शर्मा मैदान में हैं। जन सुराज से अभय कांत झा ताल ठोक रहे हैं। देखना होगा कि जनता इस बार किसे जीत का स्वाद चखाती है। 

Published By :
Rupam Kumari

पब्लिश्ड