Begusarai Election Results : बेगूसराय में अपनी सीट बचाने में कामयाब रही BJP, कुंदन कुमार ने लहाराया जीत का परचम
Bihar Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। प्रदेश की 243 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुए थे। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आ गए हैं। प्रदेश की 243 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुए थे। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है। इस बार कुल 243 सीटों के लिए 2,616 उम्मीदवार मैदान में थे।
BJP खेमे में जश्न शुरू
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बढ़त बरकरार रहने पर भाजपा समर्थक जश्न मना रहे हैं।
एनडीए 197 सीटों (BJP 89, JDU 79, LJP(RV) 21, HAMS 4, RLM 4) पर आगे चल रहा है, मतगणना जारी है।
यहां INC कैंडिडेट सिर्फ 1724 वोटों के अंतर से अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी से आगे
एनडीए 200 के पार, BJP सबसे बड़ी पार्टी
BiharElection2025 | मतगणना जारी है और एनडीए 200 के पार पहुंच गया है। कुल 243 सीटों में से 202 पर बढ़त बनाए हुए है।
भाजपा 91 सीटों पर आगे
JD(U) 81
LJP(RV) 21
HAM(S) 5
RLM 4
Advertisement
बेगूसराय सीट पर कांटे की टक्कर
बेगूसराय विधानसभा सीट का चुनावी मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया। कई राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के गढ़ कांग्रेस सेंध मारते नजर आ रही है। कांग्रेस के अमिता भूषण 1724 वोटों के अंतर से अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के कुंदन कुमार से आगे चल रहे हैं।
जेडीयू कार्यालय के बाहर जश्न
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थक पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। जेडीयू नेता छोटू सिंह ने कहा, "हम नीतीश कुमार को बधाई देते हैं। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को विजयी बनाया है। हम यहीं होली, दिवाली मनाएंगे।"
Advertisement
बिहार में इतिहास लिखा जा रहा है- गौरव भाटिया
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बिहार चुनाव मतगणना पर कहा, "बिहार में इतिहास लिखा जा रहा है जनता पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर विश्वास करती है पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश और बिहार आगे बढ़ रहा है... तेजस्वी को बिहार की जनता ने नकार दिया है।
बेगुसराय विधानसभा सीट पर कौन आगे
बेगुसराय विधानसभा सीट से कांग्रेस फिर आगे चल रही है। अमित भूषण 20129 वोट्स से आगे चल रहे हैं। जबकि बीजेपी के कुंदन कुमार 19667 वोट से पीछे हैं।
शुरुआती रुझानों में कौन आगे?
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 20, RJD 6, LJPRV 3, JD(U) 15 और कांग्रेस 3 सीट पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।
अमिता भूषण और कुंदन कुमार के बीच टक्कर
बिहार की बेगुसराय विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस सीट पर पहले फेज यानी 6 नवंबर को चुनाव हुआ था। शुरुआती रुझानों में यहां बीजेपी के अमिता भूषण और कुंदन कुमार के बीच कड़ी टक्कर देखने के मिल रहा है।
बेगुसराय में बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
बिहार की बेगुसराय विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। आज फैसला हो जाएगा कि बेगूसराय सीट को बीजेपी बचाने में कामयाब होगी या कांग्रेस पासा पलट देगी।