LIVE BLOG

अपडेटेड 14 November 2025 at 14:55 IST

Banka Election Result 2025 LIVE: बांका से BJP के राम नारायण मंडल आगे, CPI के संजय कुमार हुए पीछे; यहां पढ़ें

Banka Bihar Election Result 2025 LIVE UPDATES: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ रहे हैं। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है। बांका जिले की बात करें तो इसमें कुल 5 विधानसभा सीटें अमरपुर, धोरैया, बांका, कटोरिया, और बेलहर में कैसा रहा चुनाव परिणाम? यहां जानिए

Follow : Google News Icon  
Banka Election Result 2025 LIVE
Banka Election Result 2025 LIVE | Image: Republic

Banka Bihar Election Result 2025 LIVE UPDATES: Bihar Election Result 2025:  बिहार चुनाव के रिजल्ट सामने आ गए हैं। महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि NDA को शानदार सफलता मिली है। एनडीए की सीटों का आंकड़ा 200 के करीब है। तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना अधूरा रह गया है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। बांका जिले की बात करें तो इसमें कुल 5 विधानसभा सीटें अमरपुर, धोरैया, बांका, कटोरिया, और बेलहर में कैसा रहा चुनाव परिणाम? 
 


14 November 2025 at 14:55 IST

कटोरिया में आरजेडी और बीजेपी के बीच टक्कर

कटोरिया विधानसभा 13वें राउंड में बीजेपी और आरजेडी में टक्कर आप देखी जा रही है। दोनों पार्टी के वोटों में केवल 1100 वोटों का अंतर है। 


14 November 2025 at 12:01 IST

बांका से BJP के राम नारायण मंडल आगे

बांका से BJP के राम नारायण मंडल आगे। 


Advertisement

14 November 2025 at 10:37 IST

कटोरिया विधानसभा में RJD से स्वीटी सीमा आगे

कटोरिया विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी उम्मीदवार स्वीटी सीमा हेम्ब्रोम 3696 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, भाजपा के पूरन लाल टुडू पीछे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज की हालत खराब है। जनसुराज की उम्मीदवार सलोमी मुर्मू को अब तक मात्र 282 वोट मिले हैं।


14 November 2025 at 10:37 IST

Belhar Election Result 2025: बेलहर में जेडीयू के मनोज यादव आगे

बेलहर विधानसभा सीट से जेडीयू के मनोज यादव 3995 वोटों से आगे चल रहे हैं और इन्हें अब तक 8094 वोट मिले हैं। वहीं, आरजेडी के चाणक्य प्रकाश रंजन पीछे चल रहे हैं, जिन्हें अब तक केवल 4099 वोट मिले हैं। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के ब्रज किशोर पंडित को अब तक केवल 517 वोट मिले हैं।


Advertisement

14 November 2025 at 08:59 IST

अमरपुर से जेडीयू के जयंत राज आगे

अमरपुर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू के जयंत राज आगे चल रहे हैं। बता दें कि जयंत राज ने 2020 में भी कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र सिंह को 3114 वोटों से हराया था।


14 November 2025 at 10:05 IST

आरजेडी उम्मीदवार ने बनाई बढ़त

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की उम्मीदवार स्वीटी सीमा हेम्ब्रोम ने भाजपा उम्मीदवार पूरन लाल टुडू पर निर्णायक बढ़त बना ली है।

आरजेडी (स्वीटी सीमा हेम्ब्रोम)-  3696 वोटों से आगे 

बीजेपी (पूरन लाल टुडू) - पीछे 


14 November 2025 at 08:59 IST

कटोरिया सीट पर किस पार्टी ने कितनी बार जीत दर्ज की

कटोरिया सीट पर कांग्रेस 5, आरजेडी 3, बीजेपी 2, जनता दल 2 और लोजपा एक बार जीत दर्ज कर चुकी है।


14 November 2025 at 08:06 IST

थोड़ी देर में बांका की 5 विधानसभा सीटों पर परिणाम होगा शुरू

सुबह 8 बजे से बांका की 5 सीटों पर परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। इस बार बांका की सभी सीटों पर रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ है।


14 November 2025 at 08:06 IST

बांका विधानसभा सीट से भाजपा ने 7 बार लहराया है परचम

बांका विधानसभा सीट से भाजपा ने सर्वाधिक 7 बार यहां अपना परचम लहराया। आरजेडी ने दो और जनता दल ने एक बार यहां पर जीत दर्ज की।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 14 November 2025 at 08:07 IST