Aurangabad Election Results LIVE: कुटुम्बा से HAM प्रत्याशी ललन राम ने बनाई बनी बढ़त, जश्न में जीतनराम मांझी ने खाई जलेबी
Bihar Election Result 2025 LIVE UPDATES: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। इस बार के चुनाव नतीजों ने सबको चौंकाया। जहां NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया, तो महागठबंधन काफी पीछे रह गाया। BJP और JDU का प्रदर्शन शानदार रहा।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read
Bihar Election Result 2025 LIVE UPDATES: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। इस बार के चुनाव नतीजों ने सबको चौंकाया। जहां NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया, तो महागठबंधन काफी पीछे रह गाया। BJP और JDU का प्रदर्शन शानदार रहा। औरंगाबाद जिले की गोह, ओबरा, नवीनगर, कुटुम्बा (SC), औरंगाबाद, रफीगंज पर कैसा रहा चुनाव परिणाम?
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में जनता दल-यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तान अवामी मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) शामिल हैं, तो वहीं महागठबंधन में तेजस्वी की RJD और कांग्रेस जैसी पार्टियां शामिल हैं।
नबीनगर सीट से आगे निकले JDU प्रत्याशी
नबीनगर सीट से JDU के चेतन आनंद आगे हो गए हैं और RJD के आमोद कुमार सिंह पिछड़ गए। हालांकि दोनों के बीच वोटों का अंतर काफी कम है।
औरंगाबाद की किस सीट से कौन आगे, कौन पीछे?
- गोह सीट से RJD के अमरेंद्र कुमार आगे, BJP के डॉ रणविजय कुमार पीछे
- ओबरा से LJP (RV) के प्रकाश चंद्र, RJD के ऋषि कुमार पीछे
- नबीनगर से RJD के अमोद कुमार सिंह आगे, JDU के चेतन आनंद पीछे
- कुटुम्बा से HAM के ललन राम आगे, कांग्रेस के राजेश कुमार पीछे
- औरंगाबाद के BJP के त्रिविक्रम नारायण सिंह आगे, कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह पीछे
- रफीगंज से RJD के गुलाम शाहिद आगे, JDU के प्रमोद कुमार सिंह पीछे
Advertisement
नबीनगर से JDU के चेतन आनंद आगे
नबीनगर विधानसभा सीट से JDU प्रत्याशी चेतन आनंद आगे चल रहे हैं, जबकि RJD के आमोद कुमार सिंह पीछे हैं।
कुटुम्बा सीट से कौन आगे, कौन पीछे?
कुटुम्बा सीट से फिलहाल HAM पार्टी के ललन सिंह ने बढ़त बना ली है। वो 1800 से ज्यादा वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के राजेश कुमार पीछे चल रहे हैं। 
Advertisement
औरंगाबाद से BJP प्रत्याशी आगे
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार औरंगाबाद विधानसभा सीट से फिलहाल BJP के त्रिविक्रम नारायण सिंह आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह फिलहाल पीछे चल रहे हैं।
कुटुबा (SC) सीट पर किसका दबदबा?
कुटुम्बा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट से 2015 से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ राजेश राम जीत रहे हैं। इस बार भी उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ा। वहीं NDA की ओर से 'हम' पार्टी ने पूर्व विधायक ललन राम को मैदान में उतारा है।
नबीनगर सीट से कौन-कौन मैदान में...?
नबीनगर सीट पर RJD ने अमोद चंद्रवंशी पर इस बार दांव चला है, जबकि जेडीयू ने बिहार के बड़े राजपूत नेता आनंद मोहन और शिवहर की सांसद लवली आनंद के बेटे चेतन आनंद को मैदान में उतारा है। 2020 में इस सीट से आरजेडी के विजय कुमार सिंह जीते थे।
किसके खाते में जाएगी ओबरा विधानसभा सीट?
ओबरा विधानसभा सीट पर NDA की ओर से LJP (R) प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चंद्रा मैदान में हैं। वहीं, RJD ने अपने सीटिंग MLA ऋषि यादव को ही ओबरा से इस बार चुनाव लड़ाया है।
गोह सीट पर कौन मारेगा बाजी?
गोह विधानसभा सीट पर 2020 में RJD के भीम कुमार जीते थे। इस बार इस सीट से BJP ने डॉ. रणविजय कुमार को मैदान में उतारा है। वहीं RJD ने भीम कुमार का टिकट काट अमरेंद्र कुमार को चुनाव लड़ाया है।
2020 में महागठबंधन ने जीती थी सभी 6 सीटें
औरंगाबाद जिले की 6 सीटों पर महागठबंधन और एनडीए में कांटे की टक्कर मानी जा रही है। पिछले विधानसभा चुनावों में औरंगाबाद जिले की सभी 6 सीटों पर महागठबंधन ने जीत का परचम लहराया था, जबकि NDA का सूपड़ा साफ हो गया था।