Assembly Constituencies Bye Election: 2 सीटों पर BJP की जीत तो 1 पर AAP; 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर क्या रहा परिणाम, पूरी List
By Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के साथ ही जम्मू-कश्मीर समेत 7 प्रदेशों में 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। एक सीट पर कांग्रेस की जीत। आइए बाकी सीटों के परिणाम के बारे में जानते हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

By Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। मतगणना के बाद NDA का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है। वहीं INDI महागठबंधन का सुपड़ा साफ हो गया है। बिहार चुनाव के साथ देश के 7 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 8 सीटों पर उपचुनाव का आयोजन किया गया था।
विधानसभा उपचुनाव 2025 में जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डंपा और ओडिशा की नुआपाड़ा सीटें शामिल थीं। उपचुनाव में एक सीट पर कांग्रेस जीत गई है। वहीं, एक सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। आइए भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी सभी 8 सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों के बारे में जानते हैं।
ओडिशा में बीजेपी की जीत
ओडिशा के नुआपाड़ा में हुए उपचुनाव में जय ढोलकिया को जीत मिली है। चुनाव में उन्हें कुल 123869 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस के घासी राम मांझी रहे हैं, जिन्हें 40121 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बीजू जनता दल की स्नेहांगिनी छुरिया पर रही।
नगरोटा सीट पर बीजेपी का कब्जा
जम्मू कश्मीर की नगरोटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देवयानी राणा को जीत मिली है। राणा को कुल 42350 वोट मिले हैं, वहीं दूसरे नंबर पर J&K National Panthers Party के उम्मीदवार हर्ष देव सिंह को 17703 वोट मिले।
Advertisement
अंता विधानसभा सीट पर कांग्रेस विजयी
ECI के मुताबिक राजस्थान के अंता विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। उपचुनाव में के. प्रमोद जैन 'भाया' को कुल 69571 मिले। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी के उम्मीदवार मोरपाल सुमन को 53959 वोट मिले।
तरनतारन विधानसभा सीट आप के नाम
भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) के द्वारा आंकड़ों के मुताबिक तरनतारन विधानसभा सीट पर आप पार्टी की जीत हुई है। इस सीट पर आप के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को 42649 वोट मिले, वहीं दूसरे नंबर पर डॉ. सुखविंदर कौर रही, जिन्हें 30558 वोट मिले।
Advertisement
बडगाम सीट पीडीपी के नाम
जम्मू-कश्मीर के बडगाम सीट पर हुए उपचुनाव में पीडीपी के उम्मीदवार आगा सैयद मुंतज़िर मेहदी ने जीत हासिल की है। उन्हें कुल 21576 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे उम्मीदवार को 17098 वोट और तीसरे नंबर पर रहे उम्मीदवार को 7152 वोट मिले।
घाटशिला से सोमेश चंद्र सोरेन की जीत
ECI के मुताबिक झारखंड के घाटशिला में हुए उपचुनाव में JMM के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने जीत हासिल की है। उन्हें कुल 104936 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर बीजेपी के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 66335 वोट मिले।
जुबली हिल्स सीट कांग्रेस के नाम
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के मुताबिक हैदराबाद की जुबली हिल्स सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव ने जीत हासिल की है। नवीन को कुल 98988 वोट मिले।
डम्पा सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट का कब्जा
मिजोरम की डम्पा विधानसभा सीट का हुए उपचुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार डॉ आर लालथांगलियाना ने जीत हासिल की है। नको कुल 6981 वोट मिले।