अपडेटेड 5 November 2025 at 16:37 IST

'राहुल गांधी देश के दुश्मन, आर्मी को कमजोर करना उनका काम...', बिहार में महागठबंधन पर गरजे असम CM हिमंत विश्व शर्मा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पश्चिम चंपारण के रामनगर विधानसभा क्षेत्र के तौलाहा स्थित खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के पथ पर बिहार अग्रसर है।

Follow : Google News Icon  
Assam CM Himanta Biswa Sarma termed Rahul Gandhi an enemy of the country
'राहुल गांधी देश के दुश्मन, आर्मी को कमजोर करना उनका काम...', बिहार में महागठबंधन पर गरजे असम CM हिमंत विश्व शर्मा | Image: X
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पश्चिम चंपारण के रामनगर विधानसभा क्षेत्र के तौलाहा स्थित खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के पथ पर बिहार अग्रसर है। उन्‍होंने बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों की जीत की भविष्यवाणी की। उन्‍होंने कहा कि बिहार का माहौल सुनामी जैसा है। 

राहुल गांधी के उस बयान पर टिप्पणी करते हुए, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया था कि भारतीय सेना "देश की 10% आबादी के नियंत्रण में है", जिसमें सेना में उच्च जातियों का प्रभुत्व है, असम के मुख्यमंत्री ने गांधी को देश का दुश्मन करार दिया और इस बयान को देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी सैन्य कर्मियों का अपमान बताया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी देश का दुश्मन है। न्यायतंत्र, आर्मी को कमजोर करो, जनता के बीच में झगड़ा लगाओ। ये जो 10 प्रतिशत वाली बात है ये देशद्रोह वाली बात है। जो लोग देश के लिए शहीद हुए उनका अपमान होता है।"

RJD पर हिमंत बिस्वा सरमा ने बोला हमला

सरमा ने कहा कि बिहार समेत चंपारण की जनता राजद के शासन काल में उत्पन्न जंगलराज को देखी है। चंपारण का अपना इतिहास है, जो अच्छे संदेश देता है। यहां के लोग लालू तेजस्वी को फिर से नहीं आने देने का संकल्प लिए हैं। महर्षि वाल्मीकि की धरती पर विकास होकर ही रहेगा।

ओसामा शहाब पर भी बोला हमला

Advertisement

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्च शर्मा ने बीते मंगलवार को कहा कि यदि बिहार के सीवान जिले की रघुनाथपुर विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी ओसामा शहाब जीतते हैं तो यह ‘‘हिंदुओं की हार’’ होगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिवंगत बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा का नाम ओसमा बिन लादेन के नाम से मिलता है।

शर्मा यहां रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा में कहा, ‘‘जब मैं रघुनाथपुर आ रहा था तो मुझे लगा कि यह वह भूमि है जो भगवान राम और माता सीता की स्मृति जुड़ी है। लेकिन यहां आकर पता चला कि इस क्षेत्र में एक ‘ओसामा’ भी हैं… इनके पिता शहाबुद्दीन ने हत्याओं का रिकॉर्ड बनाया था। संभव है कि यह बचपन में खिलौनों से नहीं बल्कि एके-47 से खेला हो।”

Advertisement

इसे भी पढ़ें- तुम किसी और की नहीं हो सकती...गर्लफ्रेंड की शादी में पहुंचा शादीशुदा प्रेमी, बैग से निकला एक चीज और करने लगा कांड

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 5 November 2025 at 16:37 IST