Bengal: 'मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं, लेकिन इस बार...', दूसरे चरण के मतदान के बीच क्या हार के डर से भड़क रहीं ममता? जानिए क्या-क्या कहा

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में जारी दूसरे चरण के मतदान के बीच सेंट्रल फोर्स पर निशाना साधते हुए TMC प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि राजनीतिक दल की रक्षा की जगह उन्हें बॉर्डर की रक्षा करनी चाहिए।

Follow : Google News Icon  
'Never Seen This Before': Mamata Banerjee Alleges Atrocities by Central Forces After Casting Vote in Bhabanipur
दूसरे चरण के मतदान के बीच क्या हार के डर से भड़क रहीं ममता? जानिए क्या-क्या कहा | Image: Republic

West Bengal Phase 2 Voting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को 142 सीटों पर मतदान हुआ। वोट देकर आ रहे हैं मतदाताओं के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपहर 3 बजे तक 78.68 प्रतिशत वोटिंग हुई है। कोलकाता उत्तर - 78 फीसदी, पूर्व बर्धमान - 83.11 फीसदी, दक्षिण 24 परगना - 76.75 फीसदी। 

भवानीपुर से TMC उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदान करने के बाद केंद्र सरकार जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में सीआरपीएफ की भारी तैनाती को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा 'CRPF इस तरह लोगों को परेशान नहीं कर सकती। यहां राज्य पुलिस नहीं है।'

मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं-ममता बनर्जी

भवानीपुर से TMC उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा 'CRPF इस तरह लोगों को परेशान नहीं कर सकती। यहां राज्य पुलिस नहीं है, इन्हें सीमा की रक्षा करनी चाहिए लेकिन इसकी जगह वे एक राजनीतिक दल की रक्षा कर रहे हैं।'

आगे उन्होंने कहा 'मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं और इस बार इतना अत्याचार हो रहा है। इन्होंने महिलाओं, बच्चों को मारा। राणाघाट, कल्याणी, आरमबाग़, घोघाट, कैनिंग, इन सभी जगहों पर इन्होंने एजेंट को बाहर कर दिया। क्या यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है?'

Advertisement

CRPF और सेंट्रल ऑब्सर्वर पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने कहा 'CRPF के लोग और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं, उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। कल रात से उन्होंने अत्याचार शुरु किया। हमारे कितने लोगों को उन्होंने हिरासत में लिया। यह न्यायालय की अवमानना है, मैंने कभी इस तरह का लोकतंत्र नहीं देखा। हमारी जीत होगी, TMC जीत रही है।

ये वोटर नहीं बल्कि बाहरी लोग हैं-सुवेंदु अधिकारी

नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी एक पोलिंग बूथ का इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे। वहां पहुंचते ही TMC समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और "जय बंगाल" के नारे लगाने लगे। वहीं, TMC द्वारा हंगामे पर उन्होंने कहा, 'बांग्लादेशी मुसलमान, घुसपैठिया, वे लोग हंगामा कर रहे थे, लेकिन सभी हिंदू जाग गए हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: West Bengal Exit Poll 2026 LIVE: कौन जीतेगा बंगाल का 'रण'? TMC-BJP में कांटे की टक्कर, आज आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड