West Bengal Assembly Election: कांग्रेस ने दूसरे चरण के लिए 7 सीटों पर बदले उम्मीदवार, जानिए हावड़ा से अब किसे दिया टिकट- LIST

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 7 सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के 8 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की है। जिसमें से सात सीटें ऐसी भी हैं, जहां से उम्मीदवार के नाम का ऐलान पहले ही पार्टी कर चुकी थी। लेकिन अब इनकी जगह दूसरे उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। जानें लिस्ट में किस किस का नाम शामिल है। पढ़ें पूरी खबर।

Follow : Google News Icon  
West Bengal Assembly Election 2026 Congress changes candidates
कांग्रेस ने दूसरे चरण के लिए सात सीटों पर बदले उम्मीदवार | Image: ANI

West Bengal Assembly Election 2024: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासत तेज हो गई है। एक तरफ ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन भर दिया है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने चुनाव के दूसरे चरण के लिए अपने 7 सीटों पर उम्मीदवार अचानक बदल दिए। कांग्रेस ने फिर से नई सूची जारी की है। जिसमें सात सीटों पर पहले जिन प्रत्याशियों का नाम था उनका नाम बदल दिया है।

हावड़ा सीट पर कांग्रेस ने अब प्रणब भट्टाचार्य को नाय कैंडिडेट घोषित कर दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी लिस्ट में लाख गया है कि, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए पार्टी के उम्मीदवारों को चुना है।   

जानें किसकी जगह किसको टिकट?

कांग्रेस ने नाकाशिपारा से गोलाम किबरिया मंडल की जगह ताहिर एसके, छपरा से रहीदुल मंडल की जगह आसिफ खान, हावड़ा से प्रणब भट्टाचार्य, मिनाखां (एससी) से बरनाली नस्कर की जगह आसिफ खान को उम्मीदवार बनाया है। वहीं मंदिर बाजार (एससी) से कौशिक बैद्य के स्थान पर चांद सरदार, रैना (एससी) से अनिक साहा के स्थान पर पम्पा मलिक, केतुग्राम से मोफिरुल कासिम के स्थान पर एसके अबू बक्कर, औसग्राम (एससी) से निशा बराल के स्थान पर तापस बराल को टिकट दिया है। 

पश्चिम बंगाल में कितनी विधानसभा सीटें हैं? 

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटें हैं, जिसपर दो फेज में वोटिंग होगी। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग होगी, इसके बाद दूसरा चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित कर दिए जाएंगे। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 20-20 रुपये में बिक रहे थे रेप के आरोपी अशोक खरात के आपत्तिजनक वीडियो
 

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड