'मैं अकेले नहीं कर पाती...', आरजी कर मेडिकल कॉलेज हत्या मामले में पीड़िता की मां ने भी जीता चुनाव, कहा- यह जीत PM मोदी को समर्पित

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में आरजी कर केस पीड़िता की मां और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने पानीहाटी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी जीत PM मोदी को समर्पित किया है।

Follow : Google News Icon  
Bengal Election Result
आरजी कर मेडिकल कॉलेज हत्या मामले में पीड़िता की मां ने भी जीता चुनाव | Image: ANI

पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐतहासिक जीत दर्ज करते हुए सूबे में कमल खिला दिया है। TMC के गढ़ में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल कर बड़ा उल्टफेर कर दिया है। 15 साल बाद आखिरकर वो पल आ गया जिसका इंतजार बीजेपी कर रही थी। इस चुनाव में बीजेपी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को टिकट देकर मैदान में उतारा था। रत्ना देबनाथ बीजेपी के भरोसे पर खड़ी उतरी और पानीहाटी सीट पर जीत हासिल कर दिखाया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में आरजी कर केस पीड़िता की मां और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने पानीहाटी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। इस जीत में वह 28000 से अधिक वोटों से चुनाव जीतीं हैं।

मेरी जीत पीएम मोदी को समर्पित-रत्ना देबनाथ

पानीहाटी सीट से भाजपा की विजयी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा, "यह जीत पानीहाटी, पूरे बंगाल की जनता की जीत है। यह जीत मैं प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित करती हूं। घोष परिवार के अप्रशासन से मैं जनता को मुक्ति दिला पाई हूँ इसके लिए जनता का धन्यवाद, यह मैं अकेले नहीं कर पाती, पानीहाटी की जनता के कारण यह जीत मिली है।"

पूरी दुनिया पानीहाटी को देख रही-रत्ना देबनाथ

इससे पहले उन्होंने अपनी बेटी के साथ हुए अत्याचार पर कहा था कि  "मेरी बेटी सिर्फ मेरी बेटी नहीं है, वह पूरे राष्ट्र की बेटी है। पूरी दुनिया पानीहाटी को देख रही थी... मेरी लड़ाई यहीं खत्म नहीं होती। जब तक मैं जीवित रहूंगी, मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी, अभी न्यायालय में मामला चल रहा है। मेरी लड़ाई आगे जारी रहेगी, यह नए विचारों की लड़ाई है।"

Advertisement

यह भी पढ़ें:  'आज गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल...', बोले PM मोदी

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड