BREAKING: काउंटिंग से पहले भवानीपुर में बवाल, TMC-BJP के मतगणना एजेंटों में बहस

Bengal Election 2026: काउंटिंग शुरू होने से पहले भवानीपुर में TMC और बीजेपी मतगणना एजेंटों ने बहस हो गई है। बीजेपी के काउंटिंग एजेंट ने आरोप लगाए हैं।

Follow : Google News Icon  
Bhabanipur
भवानीपुर में बवाल | Image: ANI

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में आज (3 मई) फैसले की घड़ी है। राज्य की 294 में से 293 सीटों पर मतगणना होगी। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना शुरू होने से पहले ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी की सीट भवानीपुर पर बवाल हो गया है। यहां TMC और BJP के मतगणना एजेंटों में बीच तीखी बहस हो गई। 

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर TMC और BJP के मतगणना एजेंट आपस में भिड़ गए। BJP के काउंटिंग एजेंट ने आरोप लगाए हैं कि वे अपने ID कार्ड साथ नहीं लाए हैं। हमने अपने ID कार्ड पहने हुए हैं। वे बेवजह हंगामा कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में BJP बहुमत से जीत रही है, और भवानीपुर में भी।"

भवानीपुर में ममता vs शुभेंदु

पश्चिम बंगाल में भवानीपुर हॉट सीट है। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला है।  2021 में नंदीग्राम में अपनी मामूली हार के बाद, ममता ने यहां उपचुनाव जीतकर CM का पद बरकरार रखा था। BJP इस शहरी, सामाजिक रूप से विविध चुनावी क्षेत्र में मौजूद बड़ी संख्या में गैर-बंगाली मतदाताओं का फायदा उठाकर CM को कड़ी टक्कर देने की उम्मीद कर रही है।

भवानीपुर, जो ममता का राजनीतिक किला है, 2011 से TMC के शासन में रहा है। खास बात यह है कि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत भवानीपुर की मतदाता सूची से 47,094 नाम हटा दिए थे।


 

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड