Bengal Elections: ममता-अभिषेक के अलावा ये पूर्व क्रिकेटर और फिल्म अभिनेता भी TMC के स्टार प्रचारकों में शामिल, देखें पूरी LIST

West Bengal Elections 2026: पश्चिम विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। सीएम ममता बनर्जी, पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी समेत कई दिग्गज नेता चुनाव प्रचार मैदान में उतरेंगे।

Follow : Google News Icon  
TMC Star Campaigners List
TMC ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट | Image: ANI/File

TMC Star Campaigners List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में सभी पार्टियों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। बंगाल चुनाव के लिए अब सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पहले चरण के चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में सीएम ममता बनर्जी, AITC महासचिव अभिषेक बनर्जी, TMC नेता फरहाद हकीम, कल्याण बनर्जी समेत अन्य प्रमुख नाम शामिल हैं।

TMC के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40 नाम शामिल हैं, जो पार्टी के लिए पूरे राज्य में धुआंधार प्रचार करते नजर आएंगे। ये सभी रैलियां, रोड शो करके पार्टी की जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

TMC के स्टार कैंपेनर की लिस्ट में पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी का नाम पहले नंबर पर है। उनके बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का नाम है। अरूप विश्वास, शोभनदेव चट्टोपाध्याय और ब्रात्य बसु जैसे कद्दावर मंत्रियों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

कई सितारों को भी मिली जगह

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुस्लिम नेताओं के अलावा ब्राह्मण, कायस्थ और महिला चेहरों को भी शामिल किया है। इसके अलावा खेल और ग्लैमर के बड़े नामों को भी जगह दी गई है। क्रिकेटर यूसुफ पठान और कीर्ति आजाद के साथ-साथ बांग्ला सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस रचना बनर्जी, सायंतिका बनर्जी, जून मालिया और राज चक्रवर्ती जैसे लोगों को स्टार प्रचारक बनाया गया है।  शत्रुघ्न सिन्हा, महुआ मोइत्रा और शताब्दी रॉय को भी लिस्ट में जगह दी गई है।

Advertisement

दो चरणों में होने हैं मतदान

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए वोटिंग 23 अप्रैल को होगी। दूसरा चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल 2026 को होगा। 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को आएंगे। चुनाव के लिए इस बार पश्चिम बंगाल में TMC और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। पूरे देश की निगाहें 4 मई पर टिकी हैं, जब मतगणना के बाद यह साफ होगा कि बंगाल में 'दीदी' की सत्ता बरकरार रहती है या इस बार 'कमल' खिलेगा।

यह भी पढ़ें: 'मुश्किल वक्त में साथ नहीं देती ये ग्रैंड पार्टी', CM ममता को अचानक क्या हुआ? कांग्रेस की उड़ाईं धज्जियां

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड