अपडेटेड 17 March 2026 at 23:31 IST
Bengal Election 2026: CM ममता ने कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? जहां बाबरी मस्जिद बनाने का किया था ऐलान, वहां कौन बना उम्मीदवार
TMC Candidate List 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने सभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। TMC ने 291 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। लिस्ट में ममता बनर्जी समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

TMC Candidate List 2026: आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने (TMC) ने मंगलवार, 17 मार्च 2026 को अपने सभी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की दी है। TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए बताया कि पार्टी राज्य की 294 सीट में से 291 सीट पर चुनाव लड़ेगी।
टीएमसी द्वारा जारी इस लिस्ट में ममता बनर्जी समेत पश्चिम बंगाल के कई दिग्गज टीएमसी नेताओं के नाम शामिल हैं। ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी। वहीं, भाजपा ने भवानीपुर और नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि ममता बनर्जी ने इस बार के चुनाव में कितने मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है और जहां बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान किया था, वहां कौन उम्मीदवार बना है।
TMC की लिस्ट में कितने मुस्लिम उम्मीदवार?
तृणमूल कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी लिस्ट में ममता बनर्जी समेत पश्चिम बंगाल के कई दिग्गज टीएमसी नेताओं के नाम शामिल हैं। इस बार के चुनाव में ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनावी जंग के लिए मैदान में उतरेंगी। मंगलवार को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बताया कि टीएमसी के 291 उम्मीदवारों में से 52 महिलाएं, 95 अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति और 47 अल्पसंख्यक हैं।
ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी आमने-सामने
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाली हैं। वहीं, बीजेपी (BJP) ने शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर, दोनों विधानसभा सीटों से टिकट दिया है। ऐसे में इस चुनाव में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने होंगे। वहीं, टीएमसी ने पबित्र कर को नंदीग्राम से टिकट दिया गया है, जहां उनका भी मुकाबला शुभेंदु अधिकारी से होगा।
Advertisement
बाबरी मस्जिद विवाद वाली सीट पर किसे मिला मौका?
बाबरी मस्जिद विवाद वाली सीट यानी मुर्शिदाबाद जिले की भरतपुर सीट से टीएमसी (TMC) ने इस बार मुस्तफिजुर रहमान को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले इस सीट से TMC के हिमायूं कबीर विधायक थे, जिन्होंने बाबरी विवाद खड़ा किया था। मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान के बाद TMC ने हिमायूं कबीर को पार्टी से निकाल दिया था।
पश्चिम बंगाल में कब है मतदान?
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के 294 सदस्यों के चुनाव के लिए दो चरणों में 23 अप्रैल (पहला फेज) और 29 अप्रैल (दूसरा फेज) को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 17 March 2026 at 23:09 IST