'TMC और कांग्रेस की सरकार आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे, PM मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक...,' बंगाल में अमित शाह की हुंकार

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव के बाद 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। इस बीच बंगाल के तेहट्टा में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने TMC और कांग्रेस पार्टी के ऊपर तीखा प्रहार किया है।

Follow : Google News Icon  
Bengal Election 2026 Amit shah to Mamata Banerjee
'TMC और कांग्रेस की सरकार आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे', बंगाल में अमित शाह की हुंकार | Image: Social media

West Bengal Election 2026:  पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव में 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। दूसरे चरण के मतदान से पहले बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता बंगाल में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बीच भाजपा वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के तेहट्टा में जनसभा को संबोधित करते हुआ ममता बनर्जी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार किया है। 

उन्होंने कहा 'जब ममता बनर्जी और कांग्रेस की सरकार थी तब आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे।' जनसभा संबोधन में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि '4 तारीख को भाजपा सरकार आने वाली है और उसके बाद पूरे बंगाल की भूमि से घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेंगे।'

TMC और कांग्रेस की सरकार आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से पहले बंगाल के तेहट्टा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा 'जब ममता बनर्जी और कांग्रेस की सरकार थी तब आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे। 2014 में पीएम मोदी की सरकार आई उरी पर हमला हुआ तो सर्जिकल स्ट्राइक की, पुलवामा में हमला हुआ एयर स्ट्राइक की और पहलगाम में हमला हुआ तो पाकिस्तान के घर में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकवादियों का सफाया किया गया। पीएम मोदी ने इस देश को आतंकवाद से मुक्त किया है। पीएम मोदी ने इस देश को नक्सलवाद से मुक्त किया है।'

पूरे बंगाल से घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेंगे

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा 'दीदी कहती हैं कि SIR करके घुसपैठियों का नाम क्यों निकाल रहे हो? दीदी, आपका समय समाप्त हो चुका है। 4 तारीख को भाजपा सरकार आने वाली है। भाजपा का मुख्यमंत्री आने के बाद सिर्फ मतदाता सूची से नहीं, बल्कि पूरे बंगाल की भूमि से घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेंगे।'

Advertisement

प्रदेशवासियों का शोषण करने वाली TMC जा रही है

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा '15 वर्ष तक बंगाल में शासन कर प्रदेशवासियों का शोषण करने वाली TMC जा रही है।' इस वीडियो में सुना जा सकता है कि वो कह रहे हैं कि '4 तारीख को भाजपा सरकार आने वाली है।' 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा 'पहले चरण ने बंगाल के लोगों ने दीदी का सूपड़ा साफ कर दिया है।'

ये भी पढ़ें: 'पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया, 5 मई को BJP पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी', बंगाल में गरजे PM मोदी
 

Advertisement
Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड