'हिंसा न करें, जो भ्रष्टाचारी-बलात्कारी है, संदेशखाली में बहन-बेटियों को बुलाकर अत्याचार किया उन्हें...', शुभेंदु अधिकारी की दो टूक
Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में बंपर जीत के बाद गुरुवार को शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि राजनीतिक हिंसा करने की जरूरत नहीं है। एकदम शांति बनाए रखे। बहुत जल्द गुंडों को सजा देने का काम भाजपा सरकार करेगी।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Suvendu Adhikari: बीजेपी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बंगाल में बीजेपी ने पहली बार सत्ता हासिल कर इतिहास रच दिया है। बीजेपी ने 294 सीटों में से 207 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) महज 80 सीटों तक सिमट गई। इस भारी जीत के बाद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
इस बीच नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजयी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि 'राजनीतिक हिंसा करने की जरूरत नहीं है। एकदम शांति बनाए रखे। जो गुंडा, भ्रष्टाचारी, बलात्कारी है आने वाले दिन भाजपा सरकार इस पर काम करेगी।' वहीं, TMC नेता कुणाल घोष ने चुनाव आयोग पर फिर से एक बार आरोप लगाए हैं। उन्होंने भाजपा पर भी हमला करने का आरोप लगाया।
गुंडे, भ्रष्टाचारी और बलात्कारी पर होगी कारवाई -शुभेंदु अधिकारी
नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजयी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'राजनीतिक हिंसा करने की जरूरत नहीं है। एकदम शांति बनाए रखे। जो गुंडा, भ्रष्टाचारी, बलात्कारी है आने वाले दिन भाजपा सरकार इस पर काम करेगी। संदेशखाली का जब खुलासा हुआ तब शाहजहां ने अपने ऑफिस में बेटी-बहनों को बुलाकर उन पर अत्याचार किया। संदेशखाली की पीड़ितों ने ये आरोप लगाया था, इसलिए मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को मैं अपील कर रहा हूं कि कोई भी ऐसी घटना नहीं होना चाहिए।
TMC नेता कुणाल घोष ने भाजपा पर लगाए आरोप
TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, 'बहुत सारी जगहों पर हिंसा चल रही है, अभी तो चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। भाजपा के लोग जिस तरह से हमला कर रहे हैं और उसे लेकर कई नेता बयान दे रहे हैं ये दोनों बातें अलग है। जो काम ये लोग कर रहे हैं वो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।'
Advertisement
आगे उन्होंने कहा '2011 में हमने कहा था कि हम बदला नहीं बल्कि बदलाव चाहते हैं, लेकिन अभी जो हो रहा है, जिस तरह से चुनाव आयोग ने मतगणना की उसे लेकर हमारे आरोप हैं। उसके बाद नीतिगत तरीके से हमले किए जा रहे हैं। ये ठीक नहीं है।