BIG BREAKING: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, प्‍वाइंट ब्‍लैंक रेंज से सिर और सीने में घुसी बुलेट

पश्चिम बंगाल में सत्ता परविर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, प्‍वाइंट ब्‍लैंक रेंज से सिर और सीने में घुसी बुलेट

Follow : Google News Icon  
Suvendu Adhikari PA Chandranath shot dead at point-blank range madhyamgram after election result bjp win
पश्चिम बंगाल में सत्ता परविर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, प्‍वाइंट ब्‍लैंक रेंज से सिर और सीने में घुसी बुलेट | Image: X

पश्चिम बंगाल में बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चन्द्रनाथ रथ की मध्यग्राम के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पीए पर चार राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंद्रनाथ को सिर में तीन गोलियां लगी। यह वारदात देर रात मध्यमग्राम में हुई।

चंद्रनाथ सुवेंदु अधिकारी के काफी करीबी थे। वो पिछले पांच साल से सुवेंदु के साथ साए की तरह रह रहे थे। सुभेंदु चंद्र नाथ रथ को मध्यमग्राम में तब निशाना बनाया गया जब वे कुछ लोगों के साथ सार्वजनिक स्थान पर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने बेहद करीब से गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

प्‍वाइंट ब्‍लैंक रेंज से सिर और सीने में मारी गोली

बताया जाता है कि चन्द्रनाथ रथ पर चार राउंड फायरिंग की गई और सीने और सिर में गोली मारी गई। घटना के अनुसार, माना जा रहा है कि हमलावरों ने पास से गोलियां मारी है। बताया जा रहा है कि पीए गाड़ी में थे और हमलावरों ने बाइक से गोली मारी है।

Advertisement

सुवेंदु अधिकारी घटनास्थल के लिए निकल गए हैं। बताया जा रहा है कि अंधाधुंध फायरिंग से चन्द्रनाथ रथ से छलनी किया गया है। घटना के बाद मौके पर उच्च पुलिस अधिकारी पहुंच रहे हैं। बता दें कि  मध्यग्राम पुलिस और एयरपोर्ट पुलिस के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे हैं। चंद्रनाथ रथ एक काली स्कॉर्पियो में थे और हमलावरों ने बाइक से निशाना बनाया है।

इसे भी पढ़ें- UP: तीन पत्‍नियां, 11 बच्चे और...अब 70 साल के सपा नेता खलील ने 20 साल की यासमीन से किया चौथा निकाह; थाने पहुंची दूसरी बीवी ने बता दिया सच
 

Advertisement
Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड