'खड़गे साहब, आप पर शर्म आती है, जिस व्यक्ति ने पूरा जीवन आतंकवाद को खत्म करने में...', खड़गे और ममता पर बंगाल की धरती से गरजे अमित शाह
West Bengal Election: गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद, राज्य में 'TMC शासन' के तहत पनप रहे 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे को भी घेरा।
- चुनाव न्यूज़
- 4 min read

Amit Shah West Bengal Election: पश्चिम बंगाल 2026 चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है। 23 अप्रैल को पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होना है। इस बीच सभी प्रमुख दलों के नेता दूसरे चरण के लिए राज्य भर में रैलियां कर रहे हैं।
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार, 22 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के सप्तग्राम में रैली को संबोधित किया। रैली में अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 'भाजपा के सत्ता में आने के बाद राज्य में 'टीएमसी शासन' के तहत पनप रहे 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' जैसे मुद्दे समाप्त हो जाएंगे। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'आतंकवादी टिप्पणी' का जिक्र करते हुए अमित शाह ने खड़गे पर भी जमकर हमला बोला।
लव जिहाद और लैंड जिहाद दोनों का अंत होगा
पश्चिम बंगाल के सप्तग्राम में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा 'भाजपा के सत्ता में आने के बाद राज्य में 'टीएमसी शासन' के तहत पनप रहे 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद', दोनों का अंत होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। संबोधन में उन्होंने घुसपैठ के मुद्दे का भी जिक्र किया। इसके अलावा, उन्होंने कहा 'ममता के गुंडों से मत डरो। विश्वास के साथ वोट करो। भाजपा सरकार बनाएगी और ममता के गुंडे सलाखों के पीछे जाएंगे।'
ममता बनर्जी पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ममता बनर्जी पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा 'ममता बनर्जी 10,000 करोड़ रुपये के कई घोटालों में शामिल हैं। उन्हें लगता है कि उनका कुछ नहीं होगा। 5 मई को भाजपा सरकार बनाएगी और दीदी को घोटालों के जरिए हड़पा हुआ पैसा वापस करना होगा।'
Advertisement
घुसपैठिए नौकरियां छीन रहे हैं
अमित शाह ने रैली में एक पर फिर से घुसपैठियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा 'घुसपैठिए नौकरियां छीन रहे हैं, गरीबों के लिए बने संसाधनों का उपभोग कर रहे हैं और देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा पैदा कर रहे हैं। मोदी जी ने इस देश को आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त कराया है। आज मैं यही कहता हूं कि भाजपा ही इस देश को घुसपैठियों से मुक्त कराएगी।'
महिला सुरक्षा पर अमित शाह क्या बोलें?
अमित शाह ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा 'ममता दीदी कहती हैं कि माताओं को शाम 7 बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। रात में भी एक छोटी बच्ची को स्कूटर पर बाहर जाने की आजादी होनी चाहिए और किसी भी बदमाश को उसकी तरफ देखने की हिम्मत नहीं होनी चाहिए।'
Advertisement
रोजगार और महिला आरक्षण पर क्या बोलें?
रैली में अमित शाह ने रोजगार और महिला आरक्षण कहा 'भाजपा सरकार को चुनिए और मैं आपको सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का आश्वासन देता हूं। बेरोजगार युवाओं के खाते में प्रति माह 3000 रुपये जमा किए जाएंगे। महिलाओं को भी उनके खाते में प्रति माह 3000 रुपये मिलेंगे। पूरे बंगाल में महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।'
मल्लिकार्जुन खड़गे को भी घेरा
रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'आतंकवादी टिप्पणी' का जिक्र करते हुए शाह ने कहा 'खड़गे जी कहते हैं कि मोदी जी आतंकवादी हैं। खड़गे साहब आप पर शर्म आती है जिस व्यक्ति ने अपना पूरा जीवन आतंकवाद को खत्म करने में लगा दिया आप उसे आतंकवादी कहते हैं। जनता इसका पूरा हिसाब लेगी।'
पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव दो चरणों में होने वाला है। पहले चरण में 23 अप्रैल को 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। नतीजा 4 मई को आएगा।