West Bengal Election: मेदिनीपुर में BJP उम्मीदवार पर जानलेवा हमले के बाद बवाल, कोलकाता में भाजपा-TMC कार्यकर्ता भिड़े; 9 लोग गिरफ्तार

West Bengal Polls: पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले कोलकाता के इकबालपुर में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Follow : Google News Icon  
West Bengal Polls 2026
West Bengal Polls 2026 | Image: ANI

West Bengal Polls 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे करीब आ रही हैं, राज्य का राजनीतिक पारा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कोलकाता के इकबालपुर पुलिस स्टेशन के बाहर माहौल उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गया, जब भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। 

यह घटना हुसैन शाह रोड पर BJP उम्मीदवार राकेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित एक चुनावी बैठक के दौरान हुई। पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के बीच दोनों दलों के समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। इस घटना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

कोलकाता में हिंसक झड़प के बाद 9 लोग गिरफ्तार 

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और इस मामले में कुल 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 5 BJP कार्यकर्ता और 4 TMC समर्थक शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस झड़प के संबंध में विभिन्न समूहों के खिलाफ 3 अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। फिलहाल पूरे इलाके में स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

BJP उम्मीदवार पर जानलेवा हमला

इस बीच पश्चिम मेदिनीपुर के दंतान में भी भीषण टकराव देखने को मिली है। यहां मंगलवार को कुछ लोगों ने भाजपा उम्मीदवार अजीत कुमार जाना पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उम्मीदवार का हाथ टूट गया। वहीं, बीजेपी के कई कार्यकर्ता और समर्थक भी घायल हुए हैं। साथ ही बीजेपी उम्मीदवार की कार और कई मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की गई। बताया जा रहा है कि ये ओछी हरकत करने वाले हमलावर तृणमूल के कार्यकर्ता हैं। 

Advertisement

धारदार हथियारों से किया हमला? 

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह हरिपुर से दंतान से बीजेपी उम्मीदवार अजीत कुमार जाना के समर्थन में एक विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई थी। इसी बीच  जब रैली सबरा से मोहनपुर जाते हुए अंताला इलाके में पहुंची, तो बदमाशों के एक समूह ने रैली पर लाठियों और धारदार हथियारों से अचानक हमला कर दिया। भाजपा का आरोप है कि ये बदमाश तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। 

बंगाल में दो चरणों में मतदान

बता दें, बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को संपन्न होने हैं, जबकि मतों की गिनती 4 मई को की जाएगी। राज्य की 294 विधानसभा सीटों के लिए सत्ता का संघर्ष अपने चरम पर है, जहां बहुमत का जादुई आंकड़ा 148 है। तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच का मुकाबला इस बार बेहद हाई-प्रोफाइल और कड़ा माना जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने PM मोदी को बता दिया 'आतंकी', विवादित बयान के बाद सियासी भूचाल, BJP बोली- 140 करोड़ भारतीयों का किया अपमान; VIDEO

Published By :
Shashank Kumar
पब्लिश्ड