बंगाल में आधी रात क्यों मचा बवाल? भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे डटी रहीं CM ममता, बोलीं- धांधली की कोशिश हुई तो जान की बाजी लगा देंगे...

Bengal Elections 2026: एग्जिट पोल के नतीजों के बाद से ही बंगाल की सियासत गरमाई हुई है। अब EVM स्‍ट्रॉन्‍ग रूम को लेकर TMC ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसको लेकर बवाल मच गया।

Follow : Google News Icon  
CM Mamata Banerjee
स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं CM ममता | Image: X

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले सियासी घमासान चरम पर है। एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद हर पार्टी की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। इस बीच 'स्ट्रॉन्ग रूम' सियासी जंग का नया अखाड़ा बनता नजर आ रहा है। स्ट्रॉन्ग रूम में छेड़छाड़ के आरोप में बंगाल में आधी रात बवाल मच गया। सीएम ममता बनर्जी खुद भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंच गईं, जहां वे करीब 4 घंटे डटी रहीं।

CM ममता ने लगाए ये आरोप

सीएम ममता ने दावा किया कि उनकी पार्टी को कई हिस्सों में EVM में छेड़छाड़ की रिपोर्ट मिली हैं। उन्होंने कहा कि यहां ईवीएम के लिए एक सुरक्षित कक्ष है। हमने पाया कि कई जगहों पर इसमें हेराफेरी हो रही है। जब मैंने टीवी पर CCTV फुटेज देखा, तो मैंने सोचा कि मुझे भी जाकर देखना चाहिए। शुरू में केंद्रीय बलों ने मुझे अंदर नहीं जाने दिया, लेकिन हमारे चुनाव नियमों के अनुसार, किसी भी पार्टी के उम्मीदवार और चुनाव प्रतिनिधि को सीलबंद कक्ष तक जाने की अनुमति है।

उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी को चुनाव आयोग के पक्षपातपूर्ण रवैये का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है। बहुत अधिक एकतरफापन हुआ है। इसके बावजूद, अगर कोई EVM मशीन चुराने की कोशिश करता है, अगर कोई मतगणना में धांधली करने की कोशिश करता है, तो हम जान की बाजी लगाकर लड़ेंगे।

CM ममता ने इस दौरान सभी नागरिकों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की और अपनी जीत को लेकर भी आश्वास्त दिखीं।

Advertisement

TMC ने जारी किया CCTV फुटेज

विवाद की शुरुआत तब हुई जब तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार (30 अप्रैल) शाम नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन किया। TMC ने आरोप लगाया कि BJP कार्यकर्ता निर्वाचन आयोग के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर मतपेटियों को गैर-कानूनी तरीके से खोल रहे थे। तृणमूल कांग्रेस के एक राज्यसभा सदस्य ने CCTV फुटेज भी जारी किया।

TMC प्रत्याशी कुणाल घोष और मंत्री शशी पांजा ने स्ट्रांग रूम के अंदर बाहरी लोग संदिग्ध रूप से घूमने का आरोप लगाते हुए खुदीराम अनुशीलन केंद्र के गेट पर धरना शुरू कर दिया। बवाल तब बढ़ गया जब BJP प्रत्याशी तापस राय और संतोष पाठक भी वहां पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

Advertisement

इस बीच सीएम ममता बनर्जी रात के समय में अपनी सीट भवानीपुर के सखावत मेमोरियल स्कूल में बने स्ट्रॉन्ग रूम में अपने चुनाव एजेंट के साथ पहुंची। वे करीब चार घंटे वहां रहीं। मुख्यमंत्री करीब रात 12 बजे वे बाहर आईं।

चुनाव आयोग की भी आई सफाई

हालांकि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने तृणमूल कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मुख्य स्ट्रांग रूम सुरक्षित रूप से बंद हैं और मतपत्रों को अलग करने का काम स्ट्रांग रूम के गलियारे में हो रहा है। आयोग ने ईमेल और पत्र साझा किए, जिसमें 30 अप्रैल को शाम चार बजे होने वाली इस प्रक्रिया के बारे में सभी प्रत्याशियों और एजेंटों को 29 अप्रैल को ही सूचित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: Bengal Elections: 'स्ट्रॉन्ग रूम में कोई गड़बड़ी नहीं हुई', चुनाव आयोग ने TMC के बैलेट में छेड़छाड़ के आरोपों को किया खारिज
 

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड