BREAKING: 9 मई को बंगाल में नई सरकार का होगा शपथ ग्रहण, BJP का बड़ा ऐलान, क्यों चुनी यही तारीख?

Oath-taking Ceremony in West Bengal: 9 मई को पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसी दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है।

Follow : Google News Icon  
West Bengal BJP Government Oath Taking Ceremony Date Announced
9 मई को बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह | Image: X

West Bengal BJP CM: पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत के बाद अब नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख भी सामने आ गई है। 9 मई को बंगाल में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इसका ऐलान किया है। बीजेपी ने ये तारीख इसलिए चुनी है क्योंकि इसी दिन 9 मई को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है। 

आज दिल्ली में BJP की बैठक

बंगाल सीएम के लिए आज दिल्ली में पार्टी की अहम बैठक भी होने जा रही है। बंगाल संगठन प्रभारी सुनील बंजल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीएम पर चर्चा के लिए दिल्ली जा रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी भी दिल्ली आ सकते हैं।  

कौन बनेगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री?

बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब नजरें मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी हैं। पार्टी किसे सीएम की कुर्सी पर बैठाएगी, ये देखना दिलचस्प होने वाला है। सीएम पद की रेस में कई नाम शामिल है। लिस्ट में सबसे पहला नाम भवानीपुर से ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी है। उन्होंने 15 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। इससे पहले 2021 में शुभेंदु ने ममता को नंदीग्राम सीट से भी हराया था।

शुभेंदु के अलावा रेस में दिलीप घोष, समिक भट्टाचार्य, अग्निमित्रा पॉल, रूपा गांगुली जैसे भी कई नाम शामिल हैं। देखना होगा कि बीजेपी इस बार किस पर दांव लगाती है। पार्टी इनमें से ही किसी को चुनती है या फिर और को मौका देती है।

Advertisement

206 सीटों पर BJP का कब्जा

पश्चिम बंगाल के चुनाव में BJP ने इस बार शानदार परफॉर्म किया है। पार्टी अकेले 200 से ज्यादा सीटों पर कब्जा जमाने में कामयाब रही। वहीं, 15 सालों से बंगाल की सत्ता पर काबिज TMC का इस पर सूपड़ा साफ हो गया।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक पश्चिम बंगाल की 293 सीटों में से बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि इस बार टीएमसी का आंकड़ा 100 से भी नीचे रहा है। पार्टी ने केवल 81 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई है। वहीं कांग्रेस के खाते में दो, हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) में दो सीटें आईं। वहीं, CPI (M) और AISF ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। फाल्टा सीट पर दोबारा मतदान 21 मई को होना है, जिसके नतीजे 24 मई को आएंगे। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बंगाल में भी छाए 'बुलडोजर बाबा'! जहां-जहां CM योगी ने किया प्रचार, वहां BJP का दबदबा, TMC बुरी तरह हारी
 

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड