'मैं दोनों सीटों पर जीत गया हूं,पश्चिम बंगाल की राजनीति में पहली बार...'., जीत से गदगद AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर ने BJP के लिए कही बड़ी बात
AJUP के प्रमुख हुमायूं कबीर ने नौदा और रेजिनगर सीट पर जीत हासिल कर लिया है। जीत से गदगद हुमायूं ने BJP के जीत पर भी बड़ी बात कही है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, 4 मई को आ गए हैं। पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। सबसे बड़ा उल्टफेर तो बंगाल में देखने को मिला। 15 साल बाद TMC की सत्ता से विदाई होने जा रही है। बीजेपी ने 200 से अधिक सीटों के साथ बंगाल में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की, वहीं टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई। सीएम ममता बनर्जी अपनी भवानीपुर सीट बचाने में भी कामयाब नहीं हो पाई। मगर TMC का साथ छोड़ अपनी पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर ने बड़ा 'खेला' कर दिखाया है।
बंगाल चुनाव से ठीक कुछ दिन पहले हुमायूं कबीर ने राज्य में 'बाबरी मस्जिद' का निर्माण कराने की घोषणाकर बंगाल की राजनीति में सनसनी मचा दी थी। उनके बयान को लेकर बीजेपी ने ममता बनर्जी को घेर लिया। बात इतनी बढ़ी कि ममता ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया और हुमायूं कबीर अपने दम पर चुनाव में उतरे। अब उन्होंने जीत भी अपने नाम दर्ज कर लिया। बड़ी बात ये रही है कि पहली बार उन्होंने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।
हुमांयू कबीर ने दो सीटों पर जीत कर बनाया रिकॉर्ड
आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने नौदा और रेजिनगर सीट पर जीत हासिल करने के बाद विजय सर्टिफिकेट हासिल किया। अपने जीत पर उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल की राजनीति में पहली बार ऐसा हुआ। मैं दोनों सीटें पर जीत गया हूं। जीतने लोगों ने जीत दर्ज की है उन्हें मैं बधाई देता हूं।' हुमांयू ने प्रदेश में बीजेपी की जीत पर कहा कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने से मुझे कोई दिक्कत नहीं है।'
बंगाल में BJP ने लहराया जीत का परचम
बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने एक चौंकाने वाले उलटफेर के साथ राज्य के राजनीतिक नक्शे को पूरी तरह बदल दिया। इससे तृणमूल कांग्रेस (TMC) को सबसे बड़ा झटका लगा, क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट पर BJP के सुवेंदु अधिकारी से हार गईं।