Bengal Election: 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी; जनता से किया बड़ा वादा

सिलीगुड़ी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने TMC पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, पूरे बंगाल में एक ही नारा गूंज रहा है, इस बार TMC की विदाई तय है।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
PM Modi | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले आज, रविवार को सिलीगुड़ी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, TMC की सरकार अपने 15 साल पूरे कर चुकी है। अब बंगाल की जनता ने मन बना लिया है, इस बार TMC की विदाई तय है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि आज सिलीगुड़ी का यह जनसैलाब TMC की नींद उड़ा देने वाला है। यह रैली TMC के महाजंगलराज की दीवार गिराने वाली है। उन्होंने दावा किया कि पूरे बंगाल में एक ही नारा गूंज रहा है और जनता TMC सरकार को बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है। बंगाल की जनता TMC सरकार से पल-पल का, पाई-पाई का हिसाब मांग रही है।

TMC पर बरसे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ".भाजपा के लिए सिलीगुड़ी कॉरिडोर देश, सुरक्षा और समृद्धि का कॉरिडोर है। हम इसे सशक्त करने में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं यह प्रोजेक्ट बंगाल और सिक्किम की कनेक्टिविटी, ट्रेड और पर्यटन को बहुत बल देगा... TMC केंद्र सरकार की हर परियोजना में रुकावटे लगाती है।"

बंगाल की जनता से पीएम मोदी ने किया ये वादा

पीएम मोदी ने जनता से वादा करते हुए कहा "भाजपा ने चाय बागानों में अनेक सुविधाएं विकसित की हैं। टी-गार्डन के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर बहुत काम हुआ है... भाजपा बंगाल की हर बेटी में आत्मविश्वास देखना चाहती है। लेकिन आप देख रहे हैं कि TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर रही है। बंगाल भाजपा ने यहां भी Tea Garden के परिवारों के लिए अनेक संकल्प लिए हैं। श्रमिक परिवारों को भूमि के पट्टे देने हों, पक्के घर, नल से जल, बिजली, पानी और रोजगार की सुविधाएं देनी हो, यानी श्रमिकों की कमाई, पढ़ाई, दवाई और हर चीज पर यहां बनने वाली भाजपा सरकार काम करेगी।"

Advertisement

दार्जिलिंग सहित North Bengal का एक बड़ा हिस्सा, ये पूरा इलाका चाय की पैदावार का क्षेत्र है। आपकी चाय का स्वाद मुझसे भला कौन जान सकता है। इसलिए मैं कहना चाहूंगा, TMC वालों कान खोलकर सुन लो, 4 मई के बाद भाजपा सरकार बनेगी और TMC वालों को 15 साल का पल-पल का, पाई-पाई का हिसाब देना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: आशा भोसले के निधन पर PM मोदी का भावुक संदेश, कहा- आपकी यादों को...

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड