अपडेटेड 22 March 2026 at 13:55 IST
Bengal Election: 'निर्लजता की पराकाष्ठा है, भक्षक बनकर बेटियों की अस्मिता...', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बयान BJP का करारा पलटवार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वो अपराधियों की रक्षक बन चुकी, ममता बनर्जी की सरकार को बचाने का खूब प्रयास कर रहे हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रचार-प्रसार जोर-शोर से जारी है। वहीं, आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने BJP पर तीखा हमला बोला है और इस मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया था। अब उनके इन आरोपों पर बीजेपी का करारा पलटवार आया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर कहा, "शत्रुघ्न सिन्हा का बयान निर्लजता की पराकाष्ठा है। ममता की निर्ममता वाली सरकार में बंगाल की बेटियां न तो कॉलेज कैंपस में सुरक्षित हैं, न सड़कों पर सुरक्षित हैं और TMC इस सच्चाई से आंखें चुराने में लगी है।"
TMC बेटियों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रही है-तरूण चुघ
तरूण चुघ ने आगे कहा, "ममता बनर्जी बेटियों को रात 8 बजे के बाद घर से बाहर ना निकलने का तुगलकी फरमान देती हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनकी पार्टी के नेता भक्षक बनकर बेटियों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ये TMC का असली चेहरा है। सत्ता में रहते हुए जवाबदेही से बचना और विपक्ष पर आरोप मढ़ना ये TMC की राजनीति का हिस्सा बन चुका है। शत्रुघ्न सिन्हा अपराधियों की रक्षक बन चुकी, ममता बनर्जी की सरकार को बचाने का खूब प्रयास कर रहे हैं।"
शत्रुघ्न सिन्हा ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप
बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बयान में कहा था कि "आर जी कर के मुद्दे बीजेपी सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है। ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। बीजेपी पश्चिम बंगाल में माहौल खराब करने और जनता को भ्रमित करने की साजिश रच रही है। राज्य की जनता सच्चाई समझती है और ऐसे झूठे आरोपों से प्रभावित नहीं होगी।"
Advertisement
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे पहला 23 अप्रैल और दूसरा 29 अप्रैल। दोनों चरणों की मतगणना 4 मई को होगी। पहले चरण में 152 विधानसभा सीटें शामिल हैं, जबकि दूसरे चरण में 142 सीटें। नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, चुनाव प्रचार ने भी जोर पकड़ लिया है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 22 March 2026 at 13:55 IST