हार के बाद ममता बनर्जी का गुस्सा सातवें आसमान पर, पहले बूथ एजेंटों को दी सेंटर न छोड़ने की सलाह, अब तमतमाती हुई खुद पहुंची काउंटिंग हॉल, VIDEO

पश्चिम बंगाल में अब तक के रूझानों में इस बार बड़ा 'खेला' होता नजर आ रहा है। सूबे में BJP की सरकार बनती दिख रही है। मगर ममता बनर्जी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही है। तमतमाती हुई वो खुद सखावत मेमोरियल काउंटिंग हॉल पहुंचीं।

Follow : Google News Icon  
CM Mamata Banerjee
CM Mamata Banerjee | Image: ANI

पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। अब तक के रूझानों में इस बार बड़ा 'खेला' होता नजर आ रहा है। सूबे में BJP की सरकार बनती दिख रही है। 15 साल बाद TMC की सत्ता से विदाई होती नजर आ रही है। कई सीटों पर परिणाम भी आ गए। बीजेपी की बढ़त और कई सीटों पर जीत सीएम ममता बनर्जी स्वीकार नहीं कर पा रही हैं। उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। तमतमाती हुई खुद सीएम भवानीपुर के काउंटिंग हॉल पहुंच गई।

चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर नतीजे जारी कर दिए गए हैं। कलिम्पोंग, मोंतेश्वर, भातार और आसनसोल (दक्षिण) में भाजपा उम्मीदवारों को विजेता घोषित किया गया है। BJP अब तक के नतीजों में 195 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और केंद्रीय बलों पर पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करने का आरोप लगाया।

भवानीपुर काउंटिंग हॉल पहुंची CM ममता 

TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मतगणना के दौरान सखावत मेमोरियल काउंटिंग हॉल पहुंचीं। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।  ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी के मुकाबले अपनी मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। मगर उन्होंने दावा किया कि कई जगहों पर गिनती रोक दी गई है और भारत के चुनाव आयोग तथा केंद्रीय बलों पर पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करने का आरोप लगाया। 

ममता बनर्जी ने बूथ एजेंटों को दी ये सलाह

बता दें कि जैसे ही शुरुआती रुझानों में 294 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार किया, मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश के जरिए अपनी पार्टी के काउंटिंग एजेंटों से आग्रह किया कि वे गिनती केंद्रों को छोड़कर न जाएं। उन्होंने कहा, "हिम्मत मत हारो, सूरज डूबने के बाद हम ही जीतेंगे।" ममता बनर्जी ने आरोप लगाया, "हम 100 से ज्यादा सीटों पर आगे हैं, जिसकी रिपोर्ट नहीं की जा रही है। सब कुछ गलत रिपोर्ट किया जा रहा है। चुनाव आयोग पूरी तरह से अपनी मनमर्जी से काम कर रहा है, और केंद्रीय बल भी उनके साथ हैं।

Advertisement

 सूबे में बड़े सियासी उलटफेर के आसार

बता दें कि पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद से इस बार विधानसभा चुनाव में अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई, जिसमें विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में 91.66% की शानदार वोटिंग हुई। पहले चरण के चुनाव में 93.19% लोगों ने हिस्सा लिया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत बढ़कर 92.47% हो गया। अब तक के रुझानों में ममता बनर्जी को इस बार बड़ा झटका लगा है। TMC के पीछे होने से सूबे में बड़े सियासी उलटफेर के आसार नजर आ रहे हैं।

2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को निर्णायक जनादेश मिला था। TMC ने 294 में से 213 सीटें जीतीं और उसका वोट शेयर लगभग 48 प्रतिशत रहा। वहीं, भारतीय जनता पार्टी मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी, जिसने 77 सीटें और लगभग 38 प्रतिशत वोट हासिल किए, जो उसके पिछले प्रदर्शन की तुलना में एक बड़ी बढ़त थी। वाम-कांग्रेस गठबंधन कोई भी सीट जीतने में नाकाम रहा। मगर इस बार परिणाम अलग होते नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बंगाल-असम के रुझानों में बढ़त, दिल्ली BJP मुख्यालय में जश्न शुरू- VIDEO

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड