'TMC गुंडागर्दी कर रही है, घर में घुसकर मेरे समर्थकों के साथ...', मुर्शिदाबाद में झड़प के बाद धरने पर बैठे हुमायूं कबीर, मारपीट का आया Video

मुर्शिदाबाद जिले में TMC और आम जनता उन्नयन पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। इस बीच AUJP के संस्थापक हुमायूं कबीर धरने पर बैठ गए है।

Follow : Google News Icon  
Bengal Assembly Election Voting
मुर्शिदाबाद में झड़प के बाद धरने पर बैठे हुमायूं कबीर | Image: ANI

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। मतदान के बीच कई जिलों से झड़प की खबरें आ रही है। मुर्शिदाबाद जिले में मतदान के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई। मारपीट और झड़प की घटना का वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच हुमायूं कबीर बंगाल पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। वहीं, सिलीगुड़ी और कूचविहार से भी झड़प की खबरे सामने आई है।

बंगाल में पहले चरण के मतदान के बीच भारी बवाल हो गया है। सिलीगुड़ी, कूचविहार और मुर्शिदाबाद जिले से झड़प की खबरें सामने आई है। कई पोलिंग बूथ पर हालात को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को बल का भी प्रयोग करना पड़ा। मुर्शिदाबाद में उस समय हालात बेकाबू हो गए जब TMC और AUJP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लाठीचार्ज किया।

मुर्शिदाबाद में झड़प का नया वीडियो

मुर्शिदाबाद में झड़प का नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मी टीएमसी कार्यकर्ताओं और हुमायूं कबीर के समर्थकों को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। झड़प के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला करे रहे हैं। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके जा रहे हैं। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल स्थिति को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस के खिलाफ धरने पर बेठे हुमायूं कबीर

आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'पुलिस ने मेरे समर्थक के खिलाफ कार्रवाई की, उन्हें घर में घुसकर मारा, उनपर जो लाठीचार्ज किया यह नहीं होना चाहिए। चुनाव आयोग को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इन्हें थाने से हटाना चाहिए और नए अफसर को तैनात करना चाहिए। हम तब तक धरने पर बैठे रहेंगे आम जनता को चुनाव में भाग लेने का हक है, लेकिन वे नहीं भाग ले पा रहे। उन्हें डराया, धमकाया जा रहा है। TMC वाले जो गुंडागर्दी कर रहे हैं उनके खिलाफ चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए, तभी हम धरने से उठेंगे।'

Advertisement

TMC ने  हुमायूं कबीर पर लगाया गंभीर आरोप

वहीं, TMC नओदा ब्लॉक अध्यक्ष सोफिउज़्जमान शेख हबीब ने कहा, "हुमायूं कबीर की सोच अराजक है। उनका इरादा अफरा-तफरी मचाना है; चुनाव के दिन, वह 15 गाड़ियों के काफिले के साथ आया था, जिसमें असामाजिक तत्व और ऐसे अपराधी भी शामिल थे जिनके खिलाफ FIR दर्ज हैं। हुमायूं कबीर यहां गुंडागर्दी कर रहा है; हमने इसका विरोध किया और शिकायतें भी दर्ज कराईं, फिर भी न तो ECI और न ही पुलिस प्रशासन ने कोई संतोषजनक कार्रवाई की है।"

शेख हबीब ने आगे कहा, "किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही किसी को हिरासत में लिया गया है। हम हुमायूं कबीर को नाओदा में आज़ादी से घूमने की इजाज़त नहीं दे सकते; यह उसके लिए एक खुली चेतावनी है कि वह इस इलाके में न घूमे... वह गुंडागर्दी करता है... हम तो बस लोकतंत्र चाहते हैं... हम चाहते हैं कि शांतिपूर्वक मतदान हो, हम नहीं चाहते कि हुमायूं कबीर यहां आए।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: BREAKING: वोटिंग के दौरान मुर्शिदाबाद में झड़प, हुमायूं कबीर से भिड़े TMC कार्यकर्ता; बम फेंके जाने की भी खबर
 

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड