'एक अकेली लड़ जाएगी, जीतेगी और...', बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले अखिलेश यादव का पोस्ट, ममता बनर्जी को खुलकर किया सपोर्ट

Akhilesh Yadav on Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले अखिलेश यादव ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे खुलकर TMC का सपोर्ट करते नजर आए। उन्होंने सीएम ममता की खूब तारीफ भी की।

Follow : Google News Icon  
Akhilesh Yadav- Mamata Banerjee
ममता बनर्जी के लिए अखिलेश यादव का पोस्ट | Image: X

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर हलचल तेज है। वोटों की गिनती शुरू होने में अब कुछ ही घंटें बाकी रह गए। ऐसे में सभी पार्टियों की धड़कनें तेज हैं। BJP हो या TMC तमाम पार्टियां अपनी-अपनी जीत को लेकर फुल कॉन्फिडेंस में दिख रही हैं। इस बीच, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बंगाल में TMC की जीत पर पूरा भरोसा जताया है।

ममता बनर्जी के लिए अखिलेश का पोस्ट

अखिलेश ने सीएम ममता बनर्जी के सपोर्ट में X पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "एक अकेली लड़ जाएगी, जीतेगी और बढ़ जाएगी।"

बंगाल चुनावों में सपा प्रमुख खुलकर ममता और TMC का समर्थन करते लगातार नजर आए हैं। इससे पहले भी अखिलेश ने उनकी तारीफ में एक पोस्ट किया था। दूसरे चरण की वोटिंग के दिन उन्होंने लिखा था, "दिलों को जीतकर जीत रहीं हैं दीदी… प. बंगाल की सौहार्द प्रिय जनता ने जिस तरह भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीति को हराने के लिए जमकर वोट किया है, वो सराहनीय है। दीदी और बंगाल को संविधान और लोकतंत्र बचाने की मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए बधाई। भाजपा की साजिशें हारेंगी।"

200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे- ममता

सीएम ममता बनर्जी भी बंगाल में लगातार चौथी बार जीत को लेकर आश्वस्त हैं। मतगणना से पहले शुक्रवार (2 मई) को उन्होंने भरोसा जताया कि विधानसभा चुनावों में TMC विजयी होकर उभरेगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मतगणना एजेंटों को संबोधित करते हुए उन्होंने एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज किया। उन्होंने कहा, "हम जीत रहे हैं और 200 से ज्यादा सीटों से जीत रहे हैं। एग्जिट पोल शेयर बाजार में हेरफेर करने की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं हैं। उन्होंने 2021, 2024 में ऐसा किया था और अब भी ऐसा ही कर रहे हैं।"

Advertisement

294 में से 293 सीटों पर क्यों होगी काउंटिंग? 

पश्चिम बंगाल में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। राज्य में इस बार दो चरणों में विधानसभा के चुनाव हुए हैं। पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। वहीं, दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को 142 सीटें पर वोट डाले गए थे। हालांकि गड़बड़ी की शिकायतों के चलते शुक्रवार (2 मई) को दक्षिण 24 परगना के दो विधानसभा क्षेत्रों डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम में कुल 15 बूथों पर दोबारा मतदान हुआ है।

वहीं, चुनाव आयोग ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान का फैसला लिया। यहां अब री-पोलिंग 21 मई को होगी। वहीं, इस सीट पर 24 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। ऐसे में अब 4 मई को राज्य की 294 में से 293 विधानसभा सीटों की मतगणना होगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'दिल्ली से गॉडफादर भेजो, हिम्मत है तो...', फाल्टा में दोबारा मतदान की घोषणा होते ही मचा घमासान, अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती
 

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड