'बंगाल के मुसलमान कमजोर, गरीब और...', Bengal Election से पहले टूट गया AIMIM-AJUP का गठबंधन; हुमायूं कबीर के डील वाले वीडियो ने बिगाड़ा खेल

हुमायूं कबीर के 1000 करोड़ की सीक्रेट डील वाला वीडियो लीक होने के बाद AIMIM ने AJUP के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है। साथ ही यह भी साफ कर दिया कि पार्टी बंगाल में अब अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी।

Follow : Google News Icon  
AIMIM-AJUP Alliance break Ahead of Bengal Elections
टूट गया AIMIM और AJUP का गठबंधन | Image: ANI/Republic

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले बड़ा खेला हो गया है। हुमायूं कबीर के 1000 करोड़ की सीक्रेट डील वाला वीडियो लीक होने के बाद AIMIM ने पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है। AIMIM ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान करते हुए हुमायूं कबीर पर तीखा हमला बोला है। साथ ही ओवैसी के पार्टी ने ये भी ऐलान कर दिया कि अब बंगाल चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे।

AIMIM ने अपने X पोस्ट में लिखा, 'हुमायूं कबीर के खुलासों से यह साफ हो गया है कि बंगाल के मुसलमान कितने कमजोर हैं। AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे मुसलमानों की ईमानदारी पर सवाल उठे। आज से, AIMIM ने कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है। बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित समुदायों में से एक हैं।'

हुमांयू कबीर पर फूटा AIMIM का गुस्सा

हुमांयू कबीर पर तंज कसते हुए AIMIM ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'दशकों तक धर्मनिरपेक्ष शासन रहने के बावजूद, उनके लिए कुछ भी नहीं किया गया है। किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने के पीछे AIMIM की नीति यह है कि हाशिए पर पड़े समुदायों की अपनी एक स्वतंत्र राजनीतिक आवाज़ हो। हम बंगाल चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे और आगे किसी भी पार्टी के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं होगा।'

 हुमायूं कबीर के किसी वीडियो से मचा बवाल

बंगाल विधानसभा चुनाव के ठीक पहले हुमायूं कबीर के एक वायरल वीडियो ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। वीडियो में कथित तौर पर हुमायूं कबीर सुवेंदु अधिकारी का नाम लेकर 1000 करोड़ रुपये की मांग करते दिख रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में कबीर को भाजपा के साथ हजार करोड़ रुपये की डील की बात करते हुए सुना जा सकता है। जिसमें ममता बनर्जी को हराने का पूरा प्लान बताया गया है। 19 मिनट के वीडियो में हुमायूं कबीर कह रहे हैं कि वे ममता बनर्जी को किसी भी कीमत पर सत्ता से हटाना चाहते हैं।

Advertisement

TMC पर बड़ा एक्शन लेंगे- हुमायूं

TMC नेता कुणाल घोष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस वीडियो का जिक्र किया।  हालांकि, हुमायूं कबीर ने इन आरोपों को पूरी तरह फर्जी बताया है। उन्होंने कहा, “ये वीडियो पूरी तरह फेक है। इसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से बनाया गया है। जिन लोगों ने इसे जारी किया है, मैं उनके खिलाफ कोर्ट में केस करूंगा। अभी मैं चुनाव प्रचार में पूरी तरह व्यस्त हूं। समय मिलते ही कानूनी कार्रवाई करूंगा।

रिपब्लिक भारत भी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मगर बंगाल में चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और हुमायूं कबीर के बीच कथित रूप से इस वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। वहीं, AIMIM ने भी हुमायूं की पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया है। विधानसभा चुनाव को लेकर पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन हुआ था। बंगाल चुनाव में हुमायूं की पार्टी विधानसभा की 294 सीटों में से 118 पर चुनाव लड़ रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार को मिलेगी महिला मुख्यमंत्री? चर्चा में ये 3 नाम; सम्राट चौधरी कहां

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड