"हम पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे...", पाकिस्तान रक्षा मंत्री की कोलकाता में हमले की धमकी पर TMC का मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की कोलकाता हमले की धमकी पर TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने सिलीगुड़ी रैली में तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मोदी, शाह और राजनाथ सिंह चुप हैं। अभिषेक ने कहा- "मैंने आसिफ का नाम लिख लिया है। ममता बनर्जी और INDI गठबंधन की केंद्र में सरकार बनते ही हम उनके घर घुसकर उन्हें मार डालेंगे।"

Follow : Google News Icon  
TMC National General Secretary Abhishek Banerjee
पाकिस्तान रक्षा मंत्री को TMC का मुंहतोड़ जवाब | Image: ANI

TMC respond to Pakistan : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गीदड़भभकी देते हुए कहा था कि अगर भविष्य में कोई संघर्ष होता है, तो पाकिस्तान की प्रतिक्रिया सीमित नहीं रहेगी। किसी भी प्रकार के दुस्साहस की कोशिश का जवाब कोलकाता पर हमले के साथ दिया जाएगा। अब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

TMC के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की कोलकाता पर हमले की कथित धमकी पर जोरदार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए सख्त चेतावनी जारी की।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सियालकोट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि अगर भारत कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन करता है तो पाकिस्तान का जवाब कोलकाता तक पहुंच सकता है। इस बयान से भारत में राजनीतिक हलचल मच गई।

अभिषेक बनर्जी का बयान

पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा, "दो दिन पहले पाकिस्तान के मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कोलकाता पर हमले की धमकी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप हैं, गृह मंत्री अमित शाह चुप हैं और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी चुप हैं। मैंने ख्वाजा आसिफ का नाम एक कागज पर लिख लिया है। जिस दिन ममता बनर्जी और इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बनेगी, हम उनके घर में घुसकर उन्हें मारेंगे।"

Advertisement

अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तान की धमकी को नजरअंदाज कर रही है, जबकि देश की सुरक्षा का मुद्दा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों और सेना का इस्तेमाल करती है, लेकिन विदेशी धमकी पर जवाब नहीं देती।

ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल दौरे पर थे, लेकिन कोलकाता पर धमकी का कोई जिक्र क्यों नहीं किया? ममता बनर्जी ने चेतावनी दी कि बंगाल पर कोई हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement

यह विवाद हाल के भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सामने आया है। भारत की ओर से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान की किसी भी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, भले ही सीमा पार जाना पड़े। पाकिस्तानी मंत्री का बयान इसी के जवाब में आया माना जा रहा है। अभिषेक बनर्जी के इस बयान से राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: अमरावती बनी आंध्र प्रदेश की आधिकारिक राजधानी, 12 साल बाद मिली कैपिटल की मान्यता

Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड