Tamil Nadu Govt Formation: तमिलनाडु में TVK की बंपर जीत के बाद भी यहां फंसा पेंच, थलापति विजय कैसे लेंगे शपथ? जानिए पूरा समीकरण

तमिलगा वेट्ट्री कजगम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने बुधवार को लोक भवन में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात की और विधानसभा चुनावों में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Follow : Google News Icon  
Number Puzzle Solved For TVK? Vijay Reaches Out to Congress, Left Parties Day Before Oath Taking As Tamil Nadu CM
तमिलनाडु में TVK की बंपर जीत के बाद भी यहां फंसा पेंच, थलापति विजय कैसे लेंगे शपथ? जानिए पूरा समीकरण | Image: X

तमिलगा वेट्ट्री कजगम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने बुधवार को लोक भवन में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात की और विधानसभा चुनावों में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने भी विजय को 7 मई की तारीख दे दी। लेकिन अब कल मुख्यमंत्री पद की शपथ पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो TVK के पास अभी ऑफिशियल आंकड़े नहीं है, और राज्यपाल भी अब तक नंबरों को लेकर कन्विंस नहीं हैं। TVK ने 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 108 सीटें जीती हैं जो बहुमत के आंकड़े से 10 सीट कम हैं। विजय के विधानसभा चुनाव में जीती हुई दो सीटों में से एक से इस्तीफा देने के साथ, असेंबली में TVK के पास 107 विधायक हो जाएंगे।

कांग्रेस ने दिया टीवीके को समर्थन

तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगई और पार्टी के राज्य प्रभारी गिरीश चोडंकर ने चेन्नई में टीवीके मुख्यालय में विजय से मुलाकात की और राज्य में अगली सरकार बनाने में नवोदित पार्टी को अपना समर्थन देने की पुष्टि की। कांग्रेस नेता क्रिस्टोफर तिलक ने कहा कि टीवीके ने 108 सीटें जीती हैं और बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए उसे 10 से 12 और सीटों की जरूरत है।

Advertisement

कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष ताकतों के एकजुट होने को लेकर बेहद गंभीर है। इन परिस्थितियों में भाजपा भ्रम पैदा करने और किसी तरह स्थिति को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने की पूरी कोशिश कर सकती है। यह पैटर्न हमने पिछले चुनावों में पूरे देश में देखा है। टीवीके ने कांग्रेस अध्यक्ष को एक औपचारिक पत्र लिखकर पहले ही हमसे समर्थन का अनुरोध किया है।

उस अनुरोध के आधार पर कल मीटिंग में विस्तृत चर्चा की। आज यह निर्णय लिया गया कि हम उनका समर्थन करेंगे ताकि इस चुनाव में टीवीके को मिले धर्मनिरपेक्ष वोटों को हिंदुत्ववादी ताकतों द्वारा नुकसान न पहुंचाया जा सके।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- UP: तीन पत्‍नियां, 11 बच्चे और...अब 70 साल के सपा नेता खलील ने 20 साल की यासमीन से किया चौथा निकाह; थाने पहुंची दूसरी बीवी ने बता दिया सच

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड