Thalapathy Vijay in Tamil Nadu Election: तमिलनाडु में थलपति विजय ने रचा इतिहास, बनेंगे मुख्यमंत्री? उनकी टीवीके पार्टी बहुमत के करीब

Thalapathy Vijay in Tamil Nadu Chunav: तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर आज नतीजे आ रहे हैं। अबतक सामने आए रुझानों में थलपति विजय की पार्टी TVK बढ़त बनाते हुए दिख रही है।

Follow : Google News Icon  
Thalapathy Vijay in Tamil Nadu Election
Thalapathy Vijay in Tamil Nadu Election | Image: X

Thalapathy Vijay in Tamil Nadu Chunav: तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर आज यानि 4 मई को नतीजे आ रहे हैं। अबतक सामने आए रुझानों में तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) बढ़त बनाते हुए दिख रही है। जिस राज्य में सालों से DMK और AIADMK के बीच ही मुकाबला देखने के लिए मिलता था, अब उसे इस बार विजय की TVK से भी कड़ी टक्कर देखने को मिली है। 

थलपति विजय ने इस बार अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम से चुनावी मैदान में एंट्री की थी। उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के जरिए अपना राजनीतिक करियर शुरू किया है और आते ही उन्होंने अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ने शुरू कर दिए हैं। न केवल उनकी TVK पार्टी राज्य में सबसे ज्यादा सीटों के साथ लीड में है, बल्कि जिन दो सीटों से विजय चुनाव लड़ रहे हैं, वहां भी वो बढ़त बनाए दिख रहे हैं।

विजय की TVK की तमिलनाडु चुनाव में धूम

अबतक सामने आए रुझानों में, थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम सबसे ज्यादा 85 सीटों के साथ इस समय लीड में चल रही है। AIADMK की झोली में जहां अबतक 61 सीटें आई हैं तो वहीं DMK 35 सीटों पर बनी हुई है। विजय की TVK अब धीरे-धीरे बहुमत के करीब पहुंच रही है। अगर ऐसा हुआ तो वो आते ही अपने पहले चुनाव में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रच देंगे। 

दोनों सीटों पर आगे हैं थलपति विजय

विजय की TVK ने तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा है। खुद एक्टर भी इस बार विधानसभा चुनाव में दो क्षेत्रों से चुनावी मैदान में उतरे हैं। अबतक सामने आए रुझानों की माने तो, तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से विजय 8254 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि अपनी दूसरी सीट पेरम्बूर से भी तमिल एक्टर 6469 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

Advertisement

ये भी पढे़ंः Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु में भारी उल्टफेर, विजय थलपति की पार्टी ने AIADMK और DMK को दिया बड़ा झटका, रुझानों में बनी सबसे बड़ी पार्टी

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड