LIVE BLOG

Kerala Election Result 2026 LIVE: LDF की हैट्रिक या कांग्रेस की वापसी? केरल में किसके सिर सजेगा जीत का ताज, मतगणना शुरू

Kerala Election Result 2026 LIVE: hindi.eci.gov.in और results.eci.gov.in पर देखें केरल चुनाव परिणाम 2026 की ताज़ा अपडेट्स। Election Commission of India (ECI) के आधिकारिक आंकड़ों के साथ सीट-वाइज विजेता और हारने वाले उम्मीदवार, वोट काउंटिंग, और पार्टी प्रदर्शन की पूरी जानकारी एक ही जगह पाएं।

Follow : Google News Icon  
Kerala Bengal Election Result 2026 LIVE
Kerala Bengal Election Result 2026 LIVE | Image: Republic

Kerala Assembly Election Result 2026 LIVE: केरल की 140 सीटों पर आज चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। राज्य में एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुए थे। केरल में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय रहा है। CM पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाला लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) जहां लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रहा है। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) भी सत्ता की राह तलाश रही है। NDA (BJP गठबंधन) भी केरल में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश में है। ऐसे में देखना होगा कि केरल का किंग इस बार कौन बनता है? 
 

Live Blog

केरल में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुए थे। आज (3 मई) नतीजों का दिन है। केरल की 140 सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। थोड़ी देर में रुझान भी आने लगेंगे। मतगणना की तैयारियां पूरी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि केरल में LDF गठबंधन की हैट्रिक लगेगी या फिर UDF की सत्ता में वापसी होगी? बीजेपी का परफॉर्मेंस केरल में कैसा रहता है, ये देखना भी दिलचस्प होने वाला है। 
 


Kerala Election Result LIVE: केरल की 140 सीटों पर काउंटिंग शुरू

केरल की 140 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजते ही वोटों की गिनती शुरू हो गई है। थोड़ी देर में रुझान आने लगेंगे। 


Kerala Result LIVE: BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा

BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी.के. कृष्णदास ने कहा, "हमें अच्छी उम्मीदें हैं। इस चुनाव में, हम 140 सीटों में से कई सीटें जीतेंगे। हमें इस चुनाव पर पूरा भरोसा है। इस चुनाव के बाद, NDA केरल की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाएगा। अभी केरल में दो-ध्रुवीय राजनीति है, जिसमें एक तरफ LDF और दूसरी तरफ UDF है। लेकिन इस चुनाव में, आप केरल में एक त्रि-ध्रुवीय चुनाव देख सकते हैं..."
 


Advertisement

Kerala Election Result 2026: 100% UDF की जीत होगी- एम. विंसेंट

कोवलम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार एम. विंसेंट ने कहा, "अपने क्षेत्र में, मुझे उम्मीद है कि मैं चुनाव जीतूंगा क्योंकि मुझे लोगों पर पूरा भरोसा है। मैंने पिछले 10 सालों से लोगों के लिए काम किया है, और यह चुनाव में दिखेगा... 100% UDF की जीत होगी।"


Kerala Election Result 2026: अलप्पुझा के स्ट्रांग रूम खोला गया

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतगणना थोड़ी देर में शुरू होगी। अलप्पुझा के एसटी जोसेफ स्कूल में स्ट्रांग रूम खोला गया।


Advertisement

Kerala Election: हमें पूरा भरोसा है कि हम जीतेंगे- सन्नी जोसेफ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है। हम जीतेंगे। यह स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों की ही पुनरावृत्ति होगी। हमें पूरा भरोसा है कि हम जीतेंगे। सीटों की संख्या का हम अभी अनुमान नहीं लगा सकते। 


Kerala Election Result 2026 LIVE: 8 बजे से शुरू होगी गिनती

मतगणना की प्रक्रिया सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू होगी। केरल में 43 जगहों पर कुल 140 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी 140 सीटों पर आज चुनाव नतीजे आएंगे। 
 


Kerala Result 2026 LIVE: 2021 में ऐसे थे नतीजे

2021 के विधानसभा चुनाव में एलडीएफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 सीटें जीती थीं, जबकि यूडीएफ को सिर्फ 41 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। उस समय के नतीजे भी कई एग्जिट पोल के अनुमानों से बिल्कुल उलट निकले थे। 
 


Result 2026 LIVE: 140 सीटों पर शुरू होगी वोटों की गिनती

केरल चुनाव 2026 के लिए आज फैसले का दिन है। सुबह 8 बजे से सभी 140 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। थोड़ी देर में शुरुआती रुझान आने लगेंगे। इस बार केरल में रिकॉर्ड 78.27 प्रतिशत मतदान हुआ।

Published By :
Ruchi Mehra

पब्लिश्ड