Kerala Elections 2026: केरल में कांग्रेस ने जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया-राहुल के अलावा कौन-कौन शामिल? देखें पूरी LIST
Kerala Assembly Election 2026: कांग्रेस ने केरलम विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा और शशि थरूर समेत कई स्टार प्रचारक घोषित किया है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Kerala Assembly Election 2026: कांग्रेस ने केरलम विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसद शशि थरूर समेत कई बड़े नेताओं का नाम शामिल हैं।
केरल में कब हैं चुनाव?
बता दें, केरल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने 16 मार्च को ही कर दिया था। इसके मुताबिक, राज्य में 9 अप्रैल को वोटिंग की जाएगी और 4 मई को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं, 23 मई को केरल विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है।
ऐसे में इससे पहले आगामी चुनाव ने राज्य में नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही आचार संहिता लागू कर दी थी। इसमें 23 मार्च तक नॉमिनेशन दाखिल किए गए और 26 मार्च तक नाम वापसी का मौका दिया गया था।
केरल में त्रिकोणीय मुकाबला
बता दें, केरल में BJP के बढ़ते वर्चस्व के कारण कांग्रेस और लेफ्ट मिलाकर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले CPIM के नेता हन्नान मोल्लाह ने एक बयान देते हुए कबूला था कि केरल में बीजेपी के जीतने की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि वे मुकाबले को त्रिकोणीय करने की कोशिश करेंगे, क्योंकि इस बार बीजेपी का वोट समर्थन बढ़ा है। लेकिन, इतना नहीं बढ़ा है कि वे किसी को चुनौती दे सकें और उनके सत्ता में आने की संभावना बिल्कुल नहीं है।
Advertisement
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची
कांग्रेस ने जो स्टार प्रचारक की सूची जारी की है, उसमें 40 नाम शामिल हैं। इनमें मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एक एंटोनी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, दीपा दासमुंशी, सिद्दारमैया, रेवंत रेड्डी, डीके शिवकुमार, मुकुल वासनिक, सचिन पायलट, सनी जोसेफ, वीडी साथीशन, रमेश चेन्नीथाला, शशि थरूर, के सुधाकरण, कोडीकुन्नील सुरेश, अदूर प्रकाश, मुल्लापल्ली रामचंद्रन, वीएम सुधीरन, एमएम हसन, के मुरलीधरन, पीजे कुरियन, बेन्नी बेहनान, एमकी राघवन, शाफी परमबिल, एंटो एंटोनी, राजमोहन उन्नीथन, केजे जॉर्ज, जमीर अहमद खान, जेपी माथेर, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, मोहम्मद अजरुद्दीन, केसी जोसेफ, दीप्ती मेरी बर्गिश, शमा मोहम्मद, जोसेफ वाजहाकन, एलोशियस जेवियर शामिल है।