अपडेटेड 15 March 2026 at 16:59 IST

Election date 2026 : केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में एक चरण में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

भारत निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों में होने वाले चुनाव का ऐलान कर दिया है। केरल (140 सीटें) और पुडुचेरी (30 सीटें) के विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होंगे। नामांकन 23 मार्च तक, मतगणना 4 मई को। तमिलनाडु (234 सीटें) में मतदान 23 अप्रैल, नामांकन 6 अप्रैल तक। सभी चुनाव 6 मई तक पूरे होंगे।

Follow : Google News Icon  
Election date 2026 Voting in one phase in Kerala, Puducherry and Tamil Nadu results will be declared on May 4
केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में एक चरण में वोटिंग | Image: ANI

Election date 2026 : भारत निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इन राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) को पूरा करने पर सभी कर्मचारियों को बधाई दी।

2026 में केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में विधानसभा चुनावों का शेड्यूल जारी किया गया है। चुनाव आयोग ने इन तीनों राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अलग-अलग तारीखों पर मतदान की व्यवस्था की है, जबकि नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया काफी हद तक समान है।

केरल विधानसभा चुनाव 2026

केरल में सभी 140 विधानसभा क्षेत्रों में एक ही चरण में चुनाव होंगे। प्रत्याशियों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 23 मार्च, 2026 है। 24 मार्च 2026 को नामांकनों की जांच की होगी और उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2026 है।

केरल की सभी 140 सीटों पर 9 अप्रैल, 2026 दिन गुरुवार को मतदान होगा और मतगणना 4 मई 2026 दिन सोमवार को की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तिथि 6 मई 2026 है। केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) सत्ता में है, और 2026 का चुनाव यहां राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

Advertisement

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने नामांकन करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 रखी है। नामांकन जांच 24 मार्च  और नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 मार्च 2026 है। सभी 30 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना 4 मई, 2026 को होनी है। पुडुचेरी में में ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (AINRC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गठबंधन की सरकार है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026

तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल, 2026 और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अप्रैल, 2026 है। सभी राज्यों के साथ मतगणना 4 मई 2026 को होनी है। तमिलनाडु में वर्तमान में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की सरकार है। एम.के. स्टालिन (M.K. Stalin) राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

Advertisement

ये चुनाव दक्षिण भारत की राजनीति को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण होंगे। मतदान के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी, और चुनाव आयोग ने सुरक्षा, ईवीएम और मतदाता जागरूकता पर विशेष जोर दिया है। मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीख का ऐलान, दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 15 March 2026 at 16:59 IST